हुंडई कार इंश्योरेंस दुर्घटनाओं, चोरी, आग, बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले अवांछित खर्चों से आपके वाहन को सुरक्षित करने का सबसे अच्छा तरीका है. चाहे आपके पास हुंडई के विस्तृत मॉडल की हैचबैक हो या सेडान, SUV या फिर कॉम्पैक्ट SUV, सही इंश्योरेंस प्लान मानसिक शांति और फाइनेंशियल सुरक्षा सुनिश्चित करता है.
हुंडई 1996 से भारत में एक विश्वसनीय ब्रांड रहा है, जो विभिन्न सेगमेंट में सैंट्रो, क्रेटा और कई अन्य लोकप्रिय कारें पेश करता है. एचडीएफसी एर्गो के साथ, आप हुंडई कार इंश्योरेंस ऑनलाइन खरीद सकते हैं और व्यापक कवरेज, कस्टमाइज़ करने योग्य ऐड-ऑन और देश भर में 9000+ कैशलेस गैरेज तक एक्सेस जैसे लाभों का आनंद ले सकते हैं.
कार इंश्योरेंस प्लान आमतौर पर तीन कैटेगरी में आते हैं. नीचे, हमने विभिन्न कार इंश्योरेंस प्लान के विवरण और ब्रांड न्यू कारों के लिए अपने कवर का भी उल्लेख किया है:
अपने कार इंश्योरेंस को केवल थर्ड पार्टी कवर या अपने नुकसान को कवर करने के लिए एक अलग प्लान तक ही क्यों सीमित रखें, जब आप एक ही कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस में ये दोनों लाभ पा सकते हैं? हां, आपने सही पढ़ा. एचडीएफसी एर्गो के सिंगल ईयर कॉम्प्रिहेंसिव कवर के साथ, आप 1 वर्ष के लिए पूरी सुरक्षा का लाभ ले सकते हैं. इसके अलावा, आप अपनी हुंडई को बेसिक कवर के अलावा अपनी पसंद के ऐड-ऑन से भी सुरक्षित रख सकते हैं.
दुर्घटना
पर्सनल एक्सीडेंट कवर
प्राकृतिक आपदा
थर्ड-पार्टी लायबिलिटी
ऐड-ऑन का विकल्प
चोरी
मोटर व्हीकल अधिनियम, 1988, भारत में थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस को अनिवार्य बनाता है. इसलिए, अगर आप अपनी हुंडई कार का इस्तेमाल बहुत कम करते हैं, तो भी थर्ड पार्टी क्लेम के लिए इस कवर के साथ अपनी गाड़ी का इंश्योरेंस करवाना केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि यह अनिवार्य है. इस तरह, आप न केवल दूसरे लोगों के प्रति अपनी किसी भी संभावित देनदारी से सुरक्षित रहेंगे, बल्कि आपको जुर्माने की भी चिंता करने की ज़रूरत नहीं होगी.
पर्सनल एक्सीडेंट कवर
थर्ड पार्टी की प्रॉपर्टी का नुकसान
थर्ड-पार्टी व्यक्ति को चोट
अपने ओन डैमेज कार इंश्योरेंस के साथ थर्ड पार्टी क्लेम के अलावा इंश्योरेंस का लाभ बढ़ाएं और फाइनेंशियल नुकसान से खुद को सुरक्षित करें. आपकी कार को भयानक आपदा या अप्रत्याशित दुर्घटना के बाद एक्सपर्ट सहायता और मरम्मत की आवश्यकता हो सकती है. लेकिन इसके साथ आने वाले खर्च आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ते. इस प्रकार का कार इंश्योरेंस आपकी हुंडई को हुए किसी भी नुकसान के मामले में मरम्मत की लागत को कवर करता है. आवश्यक थर्ड पार्टी कवर के अलावा इस प्लान को चुनें और अपनी हुंडई कार को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करें.
दुर्घटना
प्राकृतिक आपदा
आग
ऐड-ऑन का विकल्प
चोरी
अपनी ब्रांड-न्यू हुंडई कार को घर लाने के आनंद के साथ-साथ, कई ज़िम्मेदारियां भी निभानी होती हैं. आपको अपने नए वाहनों की सुरक्षा करनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि यह बेहतर स्थिति में रहे. लेकिन इंश्योरेंस के बारे में क्या? आखिर, यह आपकी कार और आपके फाइनेंस, दोनों के लिए, इमरजेंसी के लिए सबसे बड़ी सुरक्षा है. ब्रांड न्यू कारों के लिए हमारे कवर के साथ, आप 1 वर्ष की अवधि के लिए अपनी कार को हुए नुकसान के लिए कवर का लाभ उठा सकते हैं, साथ ही 3 वर्षों की अवधि के लिए थर्ड पार्टी क्लेम के कारण देयताओं से सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं.
दुर्घटना
प्राकृतिक आपदा
पर्सनल एक्सीडेंट
थर्ड-पार्टी लायबिलिटी
ऐड-ऑन का विकल्प
चोरी
आग या विस्फोट से आपकी हुंडई कार पूरी तरह नष्ट हो सकती है, लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपका फाइनेंस इस दुर्घटना से सुरक्षित रहे.
प्राकृतिक आपदाएं सूचना देकर नहीं आती हैं. लेकिन, इसके लिए खुद को तैयार नहीं करना, आपको परेशानी में डाल सकता है. हमारे कार इंश्योरेंस प्लान के साथ अपनी कार को सुरक्षित करें क्योंकि हम बाढ़, भूकंप आदि जैसी कई प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान को कवर करते हैं
कार चोरी हो जाने के डर से अपनी नींद खराब न करें ; बल्कि हमारे कार इंश्योरेंस प्लान के साथ अपने पैसों को सुरक्षित करें. अगर आपकी कार कभी चोरी हो भी जाती है, तो हमारा कार इंश्योरेंस कवरेज यह सुनिश्चित करेगा कि आपका फाइनेंस सुरक्षित रहे!
सड़क का रोमांच अपने साथ कार दुर्घटनाओं की संभावना लेकर आता है. ऐसी अनिश्चित घटनाओं में हमारी इंश्योरेंस पॉलिसी आपकी मदद करेगी. दुर्घटना चाहे जैसी भी हो, हम आपकी कार को होने वाले नुकसान को कवर करने के लिए तैयार हैं.
आपकी सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है! इसलिए, आपकी कार के साथ-साथ हम आपकी देखभाल भी करते हैं. अगर आपको कोई चोट आती है, तो हमारा कार इंश्योरेंस प्लान आपको अपने मेडिकल ट्रीटमेंट का बिल चुकाने के लिए 15 लाख का पर्सनल एक्सीडेंट कवर प्रदान करता है.
अगर आपकी कार से कोई दुर्घटना होती है, तो इसमें थर्ड पार्टी को भी नुकसान हो सकता है, चाहे वह कोई व्यक्ति हो या प्रॉपर्टी. ऐसे मामलों में, आपको उन देयताओं का भुगतान अपनी जेब से नहीं करना होगा क्योंकि हमारा कार इंश्योरेंस उन देयताओं के लिए आपको कवर करता है.
बेसिक कवर से आगे बढ़ें और अपनी शानदार हुंडई कार की सुरक्षा को हमारे ऐड-ऑन के साथ अपग्रेड करें. उपलब्ध विकल्पों को यहां देखें.
अगर आप हुंडई इंश्योरेंस खरीदने या रिन्यू करने की योजना बना रहे हैं, तो विभिन्न हुंडई कार इंश्योरेंस प्लान की विशेषताओं के लिए नीचे दी गई टेबल देखें:
| प्रमुख विशेषताएं | लाभ |
| ओन डैमेज कवर | आग, बाढ़, दुर्घटना, भूकंप आदि जैसे इंश्योरेंस वाले जोखिम के कारण व्हीकल को होने वाले नुकसान को कवर करता है. |
| थर्ड पार्टी के नुकसान | दुर्घटना में इंश्योर्ड वाहन से संबंधित थर्ड पार्टी लायबिलिटी को कवर करता है. |
| नो क्लेम बोनस | 50% तक |
| पर्सनल एक्सीडेंट कवर | ₹15 लाख तक~* |
| कैशलैस गैराज | 9000+* all across India |
| ऐड-ऑन कवर | ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर, NCB प्रोटेक्शन कवर आदि जैसे 8+ ऐड-ऑन कवर. |
हुंडई इंश्योरेंस ऑनलाइन खरीदना बहुत सरल और आसान है. आपको बस हमारी वेबसाइट पर जाना है और कार इंश्योरेंस पर क्लिक करना है. आप हुंडई कार इंश्योरेंस की कीमतें देख सकते हैं और कुछ ही मिनटों के भीतर तुरंत पॉलिसी खरीद सकते हैं. आइए, कार इंश्योरेंस ऑनलाइन खरीदने के कुछ अन्य लाभ नीचे देखें.
हुंडई भारत में तेरह कार मॉडल प्रदान करता है. इसमें पांच SUV, एक सेडान, तीन हैचबैक, तीन कॉम्पैक्ट SUV और एक कॉम्पैक्ट सेडान शामिल हैं. हुंडई भारत में प्रतिस्पर्धी कीमतों पर अपने विश्वसनीय, स्टाइलिश और आकर्षक फीचर्स वाले वाहनों के लिए प्रसिद्ध है.
सुझाव: सही विकल्प चुनने के लिए अन्य मॉडलों और उनके कार इंश्योरेंस प्रीमियम की तुलना करने के लिए हुंडई वर्ना इंश्योरेंस की कीमत चेक करें.
हुंडई के अन्य लोकप्रिय मॉडल पर एक नज़र डालना चाहते हैं? यहां देखें.
| हुंडई मॉडल | कार सेगमेंट |
|---|---|
| हुंडई I 20 | हैचबैक |
| हुंडई कोना इलेक्ट्रिक | SUV |
| हुंडई वर्ना | सेडान |
| हुंडई एलांट्रा | सेडान |
| हुंडई टक्सन | SUV |
हुंडई के अन्य लोकप्रिय मॉडल पर एक नज़र डालना चाहते हैं? यहां देखें.
| हुंडई मॉडल | प्राइस रेंज (ऑन-रोड कीमत मुंबई) |
|---|---|
| हुंडई I 20 | रु. 8.38 लाख से रु. 13.86 लाख. |
| हुंडई कोना इलेक्ट्रिक | रु. 25.12 लाख से रु. 25.42 लाख |
| हुंडई वर्ना | रु. 13.06 लाख से रु. 16.83 लाख |
| हुंडई एलांट्रा | ₹ 18.83 लाख से ₹ 25.70 लाख तक |
| हुंडई टक्सन | रु. 34.73 लाख से रु. 43.78 लाख |
| हुंडई क्रेटा | ₹ 12.89 से ₹ 23.02 लाख |
| हुंडई ग्रैंड i10 नियोस | रु. 6.93 - 9.93 लाख (पेट्रोल) और रु. 8.73 - 9.36 लाख (CNG) |
| हुंडई वेन्यू | रु. 9.28 लाख से रु. 16.11 लाख |
| हुंडई ऑरा | ₹ 7.61 लाख से ₹. 10.40 लाख |
| हुंडई आयोनिक5 | ₹48,72,795 |
थर्ड-पार्टी (TP) प्लान: थर्ड-पार्टी (TP) प्लान सिर्फ एक विकल्प नहीं है. भारत में, थर्ड-पार्टी कवर के साथ अपनी कार को सुरक्षित करना अनिवार्यता है. इसलिए, कम से कम यह कवर ज़रूर खरीदें क्योंकि यह आपको जुर्माना भरने से बचाता है. अगर आपकी हुंडई कार से थर्ड-पार्टी को कोई भी नुकसान होता है, तो थर्ड-पार्टी प्लान आपको फाइनेंशियल देयताओं से बचाता है.
थर्ड-पार्टी प्लान के बारे में दिलचस्प बात यह है कि वे बहुत ही किफायती होते हैं, क्योंकि IRDAI ने प्रत्येक वाहन की क्यूबिक क्षमता के आधार पर थर्ड-पार्टी प्लान के प्रीमियम को पहले से निर्धारित कर रखा है. इसलिए, आप किफायती प्रीमियम चुका कर अपने फाइनेंस को थर्ड-पार्टी क्लेम से सुरक्षित कर सकते हैं.
ओन डैमेज (OD) इंश्योरेंस: आपकी हुंडई कार के लिए ओन डैमेज (OD) इंश्योरेंस वैकल्पिक है. लेकिन यकीन मानें, यह आपको कई तरीकों से लाभ प्रदान कर सकता है. अगर आपकी हुंडई कार दुर्घटना के कारण या भूकंप, आग या तूफान जैसी किसी प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हो जाती है, तो ऐसे नुकसान की मरम्मत में आपको काफी खर्च करना पड़ सकता है. ओन डैमेज इंश्योरेंस इन खर्चों को कवर करता है.
प्रीमियम के बारे में सोच ओन डैमेज इंश्योरेंस जानना चाहते हैं? थर्ड-पार्टी प्लान के प्रीमियम के विपरीत, आपकी हुंडई कार के ओन डैमेज इंश्योरेंस प्रीमियम का निर्धारण केवल क्यूबिक क्षमता के आधार पर ही नहीं किया जाता. , बल्कि यह इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू (IDV) और वाहन के ज़ोन पर भी निर्भर करता है. वाहन का ज़ोन उस शहर पर आधारित होता है, जहां आपकी कार रजिस्टर्ड है. आपके द्वारा चुने गए इंश्योरेंस कवरेज का प्रकार भी प्रीमियम को प्रभावित करता है. इसलिए बंडल्ड कवर की कीमतें, स्टैंडअलोन ओन-डैमेज कवर के प्रीमियम से अलग होती हैं, जिसमें लाभों को ऐड-ऑन के साथ बढ़ाने या नहीं बढ़ाने का विकल्प खुला रहता है. इसके अलावा, अगर आपने अपनी हुंडई में कोई मॉडिफिकेशन किया है, तो यह भी आपसे लिए जाने वाले प्रीमियम को प्रभावित कर सकता है.
हुंडई इंश्योरेंस ऑनलाइन खरीदना आसान है. इसमें बस कुछ आसान और तेज़ चरण शामिल होते हैं. जानें कि आपको क्या करना है.
कार इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते या रिन्यू करते समय, किसी भी कार मालिक के लिए एक प्रमुख चिंता इंश्योरेंस प्रीमियम है. इसलिए, यह जानना आवश्यक है कि इसके प्रीमियम की गणना कैसे की जाती है. कार इंश्योरेंस प्रीमियम की गणना करने के लिए, चरण-दर-चरण गाइड यहां दी गई है
चरण 1: एचडीएफसी एर्गो की वेबसाइट से कार इंश्योरेंस पेज पर जाएं. वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और अन्य विवरण भरें.
चरण 2: पॉलिसी का विवरण दर्ज करें और अगर आपके पास कोई नो क्लेम बोनस हो तो उसके बारे में जानकारी दें. साथ ही, ऐड-ऑन कवर का विकल्प चुनें.
चरण 3: प्रीमियम राशि का ऑनलाइन भुगतान करके प्रोसेस को पूरा करें.
हुंडई कार इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ कन्फर्मेशन ईमेल आपको मेल कर दिया जाएगा.
चरण 1- एचडीएफसी एर्गो की साइट पर जाएं, लॉग-इन करें और चेक बॉक्स में अपनी हुंडई कार का विवरण दर्ज करें. सभी अन्य विवरण दर्ज करें.
चरण 2- नया प्रीमियम मुख्य रूप से इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू पर निर्भर करता है.
चरण 3- बिक्री और इंश्योरेंस ट्रांसफर से संबंधित सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. कॉम्प्रिहेंसिव और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पॉलिसी के बीच चुनें. आप कॉम्प्रिहेंसिव प्लान में ऐड-ऑन कवर भी चुन सकते हैं.
चरण 4- हुंडई इंश्योरेंस के लिए ऑनलाइन भुगतान करें और पॉलिसी डॉक्यूमेंट सेव करें. आपको ईमेल के माध्यम से इंश्योरेंस पॉलिसी की सॉफ्ट कॉपी प्राप्त होगी.
हुंडई इंश्योरेंस रिन्यूअल के लिए, आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा
चरण 1: एचडीएफसी एर्गो की वेबसाइट पर जाएं और पॉलिसी रिन्यू करने का विकल्प चुनें.
चरण 2: जानकारी दर्ज करें, ऐड-ऑन कवर को जोड़ें/हटाएं और हुंडई इंश्योरेंस प्रीमियम का ऑनलाइन भुगतान करके प्रक्रिया पूरी करें.
चरण 3: नई पॉलिसी आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर मेल कर दी जाएगी.
अगर आप अपनी हुंडई कार इंश्योरेंस पॉलिसी पर कैशलेस क्लेम दर्ज करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
हमारे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके या 8169500500 पर व्हॉट्सऐप से मैसेज भेजकर एचडीएफसी एर्गो की क्लेम टीम को क्लेम की सूचना दें.
अपनी हुंडई कार को एचडीएफसी एर्गो के कैशलेस नेटवर्क गैरेज में ले जाएं. यहां, इंश्योरेंस प्रदाता द्वारा नियुक्त व्यक्ति आपके वाहन का इंस्पेक्शन करेंगे.
हमारा अप्रूवल प्राप्त करने के बाद, गैरेज आपकी कार की मरम्मत शुरू करेगा
इस बीच, पूरी तरह भरे से हुए क्लेम फॉर्म और सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट को हमारे पास जमा करें. अगर किसी खास डॉक्यूमेंट की ज़रूरत होगी, तो हम आपको इस बारे में सूचित करेंगे.
एचडीसी एर्गो की क्लेम टीम कार इंश्योरेंस में कैशलेस क्लेम के विवरण को सत्यापित करेगी और क्लेम को स्वीकार या अस्वीकार करेगी.
सफल सत्यापन के बाद, हम सीधे गैरेज को मरम्मत के खर्चों का भुगतान करके, आपका कैशलेस हुंडई कार इंश्योरेंस क्लेम सेटल करेंगे. याद रखें कि आपको अपनी जेब से लागू डिडक्टिबल का भुगतान करना पड़ सकता है.
हुंडई कार का इंश्योरेंस क्लेम दर्ज करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट इस प्रकार हैं
चरण 1: अपनी हुंडई कार की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) बुक कॉपी.
चरण 2: घटना के समय इंश्योर्ड वाहन चलाने वाले व्यक्ति के ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी.
चरण 3: घटना के नज़दीकी पुलिस स्टेशन पर दायर की गई FIR की कॉपी.
चरण 4: गैरेज से मरम्मत का अनुमान खर्च
चरण 5: नो योर कस्टमर (KYC) डॉक्यूमेंट
कार इंश्योरेंस वह सुरक्षा कवच है जिसकी आपकी कार हकदार है. यह न केवल आपकी कार के लिए आवश्यक है, बल्कि कानूनी रूप से भी महत्वपूर्ण है. मोटर व्हीकल अधिनियम, 1988, भारतीय सड़कों पर चलने वाले सभी वाहनों के लिए न्यूनतम थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कवर अनिवार्य बनाता है. इसलिए, अगर आप हुंडई कार के मालिक हैं, तो अपनी कार को इंश्योर्ड करना एक विकल्प भर नहीं है, बल्कि यह कानूनी तौर पर अनिवार्य है.
हुंडई के लिए कार इंश्योरेंस खरीदने का यही एकमात्र कारण नहीं है. कार इंश्योरेंस खरीदने से आपको और भी लाभ हो सकता है, इसके दूसरे तरीके भी जानें.
आपकी हुंडई से होने वाली दुर्घटना से थर्ड पार्टी लायबिलिटी हो सकती है. उदाहरण के लिए, अगर आप दुर्घटनावश किसी अन्य की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाते हैं, तो मालिक आपसे उन नुकसान के लिए क्षतिपूर्ति का क्लेम कर सकते हैं. यह अप्रत्याशित खर्च आपके फाइनेंस पर बोझ डाल सकता है और भारी पड़ सकता है. कार इंश्योरेंस के साथ, आप निश्चिंत रह सकते हैं कि इन देयताओं को कवर किया जाएगा और आपको अपनी जेब से भुगतान नहीं करना होगा.
कारों के लिए मोटर इंश्योरेंस केवल थर्ड पार्टी लायबिलिटी की देखभाल नहीं करता है. यह आपकी, आपकी हुंडई और आपके फाइनेंस की भी देखभाल करता है. इसमें आपकी कार को हुए किसी भी नुकसान की मरम्मत करने की लागत भी कवर की जाती है. इसके अलावा और भी बहुत कुछ है. कार इंश्योरेंस आपको पर्सनल एक्सीडेंट कवर, आपकी कार रिपेयर के लिए होने पर वैकल्पिक ट्रांसपोर्ट के माध्यमों की लागत के लिए कवरेज और इमरजेंसी रोडसाइड असिस्टेंस जैसे अन्य वैल्यू-एडेड लाभ भी देता है.

इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने कम या कितने ज़्यादा वर्षों से वाहन चला रहे हैं, अगर आप इंश्योर्ड नहीं हैं, तो आपके लिए अपनी हुंडई को सड़क पर निकालना परेशानी भरा हो सकता है. दुर्घटना कभी भी हो सकती है और एक दुर्घटना भी आपके फाइनेंस को नुकसान पहुंचा सकती है. अपनी हुंडई के लिए कार इंश्योरेंस के साथ, आप इस चिंता को बाय-बाय कह सकते हैं और तनाव मुक्त होकर आराम से अपनी कार चला सकते हैं.
अपनी भरोसेमंद हुंडई कार के साथ, आप निस्संदेह अधिक से अधिक यात्रा करने और अनदेखे रास्तों को एक्सप्लोर करने के लिए उत्साहित होंगे. लेकिन, अप्रत्याशित घटनाएं कभी भी हो सकती हैं. ब्रेकडाउन. टो करने में सहायता की आवश्यकता. एमरजेंसी रिफ्यूलिंग. या फिर मैकेनिकल समस्याएं. अगर आप दूर-दराज के इलाके में हैं, तो हो सकता है कि ऐसी अप्रत्याशित लागतों का भुगतान करने के लिए आपके पास कैश न हो. लेकिन अगर आपके पास एचडीएफसी एर्गो का कार इंश्योरेंस है, तो आपको एमरजेंसी सहायता के भुगतान के लिए कैश की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. अपनी कैशलेस गैरेज सुविधा के साथ, हम आपकी हुंडई कार की पूरी सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करते हैं.
आप चाहे जहां भी हों, देश भर में स्थित हमारे 9000 कैशलेस गैरेज का विशाल नेटवर्क किसी भी समय आपकी मदद करने के लिए तैयार रहता है. इसलिए, आगे बढ़ें और उन सभी सड़कों से गुजरें, जिन्हें आप एक्सप्लोर करना चाहते हैं. हमारा कार इंश्योरेंस आपके साथ है.
हुंडई ने वर्ना के कई वेरिएंट की कीमत बढ़ाई
छोटी-छोटी कॉस्मेटिक सुधारों के कारण, हुंडई ने वर्ना के कई वेरिएंट की कीमतों में वृद्धि की है. वर्ना EX 1.5 पेट्रोल MT वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹ 11 लाख (एक्स-शोरूम) है. अन्य सभी वेरिएंट की कीमत में ₹6000 की वृद्धि की गई है. इसके कारण वर्ना की रेंज अब ₹17.48 लाख की कीमत तक पहुंच गई है. कस्टमर्स के पास वर्ना में छह वेरिएंट के साथ 10 कलर विकल्प हैं.
प्रकाशन की तिथि: 14 नवंबर, 2024
एमके स्टालिन ने किया हुंडई मोटर इंडिया के हाइड्रोजन इनोवेशन सेंटर का वर्चुअल ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने हुंडई मोटर इंडिया के हाइड्रोजन इनोवेशन सेंटर की आधारशिला रखी है. हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) IIT मद्रास के साथ मिलकर एक समर्पित हाइड्रोजन इनोवेशन सेंटर की स्थापना करेगी. 2026 तक यह सेंटर पूरी तरह से कार्यरत हो जाएगा और तमिलनाडु को HMIL के ऑटोमोटिव इनोवेशन के केंद्र के रूप में मजबूत करने के लक्ष्य के अनुरूप है. यह तमिलनाडु में कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए भी एक प्रभावी उपाय होगा.
22 अगस्त, 2024 को प्रकाशित
1. Use wheel stoppers instead of engaging the handbrake to keep your car from moving.
2. Ensure that the interiors of your car are clean. This will ensure that your car remains free from rodents and other insects.
3. Disconnect the battery from the car to prevent it from getting drained unnecessarily.
4. ड्राइविंग करने से पहले, बेहतर अनुभव के लिए अपनी कार को अच्छी तरह से जांच लें और साफ करें.
1. विंडशील्ड और रियर-व्यू मिरर को साफ रखें ताकि दूर की चीज़ें भी स्पष्ट दिखाई दें. यह विशेष रूप से मानसून, सर्दियों के मौसम के दौरान, या रात में गाड़ी चलाते समय महत्वपूर्ण है.
2. सुनिश्चित करें कि आपका स्पेयर टायर अच्छी स्थिति में हो और उसमें हवा भरी हुई हो. लंबी ड्राइव से पहले इसकी जांच करना सुनिश्चित करें.
3. Make sure you have all the tools necessary for emergency repairs.
• अपने एयर फिल्टर को नियमित रूप से साफ करें.
• विंडशील्ड वाइपर को चेक करते रहें और जब ज़रूरी हो, उन्हें बदल दें.
• सुनिश्चित करें कि आपके टायर में हवा का प्रेशर सही मात्रा में हो. यह टायर को समय से पहले घिसने से रोकेगा.
• वाहन चलाने से पहले इंजन को गर्म करना न भूलें.
• सुनिश्चित करें कि आपके रियर-व्यू मिरर सही तरीके से सेट हैं और आप उनसे अधिकतम दूरी तक देख सकते हैं.
• अपने ब्रेक पर नज़र रखें. कार लेकर कहीं जाने से पहले चेक करें कि वे सही ढंग से काम कर रहे हैं या नहीं.
