टोयोटा कारों को अपनी क्वालिटी, ड्यूरेबिलिटी और भरोसे के लिए जाना जाता है, इन्होंने इस ब्रांड को 1997 से भारत में एक विश्वसनीय नाम बना दिया है. चाहे आइकॉनिक इनोवा, फॉर्च्यूनर, हिलक्स, कोरोला या कैमरी हो, टोयोटा वाहनों को उनके मजबूत बिल्ड और कम मेंटेनेंस लागत के लिए सराहा जाता है. अपनी टोयोटा को सुरक्षित रखने के लिए, एक अच्छा टोयोटा कार इंश्योरेंस प्लान लेना ज़रूरी है. यह दुर्घटनाओं, नुकसान या अप्रत्याशित घटनाओं के मामले में फाइनेंशियल सुरक्षा सुनिश्चित करता है.
हालांकि आप हर दुर्घटना को रोक नहीं सकते हैं, लेकिन सही टोयोटा कार इंश्योरेंस होने से आपको मन की शांति मिलती है, साथ ही प्राकृतिक आपदाओं, मानव-निर्मित आपदाओं और दुर्घटनाओं की वजह से होने वाली मरम्मत की लागत का कवर मिलता है. अपनी ज़रूरतों के अनुसार प्लान चुनें और बेफिक्र होकर ड्राइव करें.
एचडीएफसी एर्गो का सिंगल इयर कॉम्प्रिहेंसिव कवर आपको मन की शांति से अपनी टोयोटा कार चलाने में मदद कर सकता है. इस प्लान में आपकी कार को होने वाले नुकसान के साथ-साथ थर्ड पार्टी व्यक्ति/संपत्ति को होने वाले नुकसान को भी कवर किया जाता है. आप अपनी पसंद के ऐड-ऑन के साथ इस कवर को और भी कस्टमाइज़ कर सकते हैं.
दुर्घटना
पर्सनल एक्सीडेंट कवर
प्राकृतिक आपदा
थर्ड-पार्टी लायबिलिटी
ऐड-ऑन का विकल्प
चोरी
मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अनुसार, थर्ड-पार्टी कवर होना अनिवार्य है. अगर आप अपनी टोयोटा कार का अक्सर इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो बेहतर होगा कि यह बुनियादी कवर खरीदें और दंड देने की समस्या से बचें. थर्ड पार्टी कवर के तहत, हम आपको पर्सनल एक्सीडेंट कवर के साथ-साथ थर्ड-पार्टी को हुए नुकसान, चोट या क्षति के कारण उत्पन्न होने वाली देयताओं से भी सुरक्षा प्रदान करते हैं.
पर्सनल एक्सीडेंट कवर
थर्ड पार्टी की प्रॉपर्टी का नुकसान
थर्ड-पार्टी व्यक्ति को चोट
यह कवर दुर्घटनाओं, बाढ़, भूकंप, दंगे, आगजनी और चोरी के कारण आपकी कार को होने वाले नुकसान से आपके खर्चों की सुरक्षा करता है. अगर आप अतिरिक्त सुरक्षा का लाभ लेना चाहते हैं, तो आप अनिवार्य थर्ड पार्टी कवर के साथ-साथ अपनी पसंद के ऐड-ऑन के साथ इस वैकल्पिक कवर को चुन सकते हैं.
दुर्घटना
प्राकृतिक आपदा
आग
ऐड-ऑन का विकल्प
चोरी
अगर आपके पास एक नई टोयोटा कार है, तो नई कारों के लिए हमारा कवर बिल्कुल वैसा है, जैसा आप अपने नए एसेट को सुरक्षित करने के लिए खरीदना चाहते हैं. यह प्लान ओन डैमेज के लिए 1-वर्ष का कवरेज प्रदान करता है. यह थर्ड-पार्टी व्यक्ति/प्रॉपर्टी को होने वाले नुकसान के लिए भी आपको 3 वर्षों का कवरेज प्रदान करता है.
दुर्घटना
प्राकृतिक आपदा
पर्सनल एक्सीडेंट
थर्ड-पार्टी लायबिलिटी
ऐड-ऑन का विकल्प
चोरी
टोयोटा एक जापानी मल्टीनेशनल ऑटोमोटिव कंपनी है, जो मज़बूती, विश्वसनीयता और उच्च दक्षता वाले वाहनों के निर्माण के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. 1937 में कीइचिरो टोयोडा द्वारा बनाई गई, यह कंपनी कॉम्पैक्ट कारों से लेकर SUV और लग्ज़री मॉडल तक की कई गाड़ियां बनाती है, जो अपनी लंबी लाइफ और ग्राहकों की संतुष्टि में हमेशा आगे रहने के लिए जानी जाती हैं. 170 से ज़्यादा देशों में अपनी छाप छोड़ने वाली टोयोटा, इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोनॉमस ड्राइविंग में भारी निवेश कर भविष्य की तकनीक में सबसे आगे रहने का प्रयास करती है.
कार इंश्योरेंस पॉलिसी आपको आग, चोरी, बाढ़, भूकंप आदि जैसी अप्रत्याशित परिस्थितियों और सड़क पर अन्य अप्रत्याशित घटनाओं से वाहन के नुकसान के कारण होने वाले नुकसान से बचाती है.
इसके अलावा, मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अनुसार, भारत में आपके वाहन को चलाने के कानूनी अनुपालन के लिए आपके पास कम से कम थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस कवर होना चाहिए. हालांकि आपकी टोयोटा कार के लिए, हम आपको ओन डैमेज और थर्ड-पार्टी लायबिलिटी के लिए कवरेज प्राप्त करने के लिए कॉम्प्रिहेंसिव कार इंश्योरेंस पॉलिसी चुनने की सलाह देते हैं. आइए कुछ ऐसी बातें जानते हैं जिनकी वजह से आपको अपनी टोयोटा गाड़ी के लिए कार इंश्योरेंस खरीदना चाहिए.
कार इंश्योरेंस पॉलिसी थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस कवर के साथ आती है, जो दुर्घटनाओं से उत्पन्न थर्ड पार्टी लायबिलिटी से सुरक्षा प्रदान करती है. इसके साथ, आप अप्रत्याशित परिस्थितियों के दौरान आपकी टोयोटा कार के कारण थर्ड पार्टी व्यक्ति या प्रॉपर्टी को हुए किसी भी नुकसान के लिए कवरेज प्राप्त करने के लिए भी पात्र हैं.
कार इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ, आपकी टोयोटा कार के लिए, आपके पास दुर्घटना, प्राकृतिक या मानव-निर्मित आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान के लिए कवरेज होगी. इन अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण होने वाले नुकसान से भारी खर्च पैदा हो सकते है,; इसलिए कार इंश्योरेंस पॉलिसी को समय पर रिन्यू करना बुद्धिमानी का काम है, ताकि यह लैप्स न हो जाए.
हमारा सुझाव है कि आप अपनी टोयोटा कार के लिए कॉम्प्रिहेंसिव कार इंश्योरेंस पॉलिसी चुनें, ताकि इंश्योरेंस शर्तों में सूचीबद्ध किसी भी इंश्योरेंस योग्य जोखिम से होने वाले नुकसान से पूर्ण सुरक्षा मिल सके. आप एचडीएफसी एर्गो के 9000 से ज़्यादा कैशलेस गैरेज में अपनी टोयोटा कार की मरम्मत भी करवा सकते हैं.

कार इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ, आप किसी भी कानूनी जटिलता की चिंता किए बिना अपनी टोयोटा कार चला सकते हैं. सभी वाहनों के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पॉलिसी होना अनिवार्य है,; इसके बिना वाहन चलाने पर आपको RTO को भारी जुर्माना देना पड़ सकता है. इसके अलावा भी, अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं आपकी गलती से नहीं होती. इस बात को ध्यान में रखते हुए, आप चिंता मुक्त होकर ड्राइविंग कर सकते हैं, क्योंकि आप किसी भी प्रकार घटना से सुरक्षित रहेंगे.
देश भर में फैले 9000+ नेटवर्क गैरेज, है ना बड़ा नेटवर्क? बस इतना ही नहीं, हम आपको IPO ऐप और वेबसाइट के माध्यम से क्लेम रजिस्टर करने की सुविधा भी देते हैं.

एचडीएफसी एर्गो आपके लिए अनलिमिटेड क्लेम के दरवाजे खोलता है! हमें पूरा विश्वास है कि आप सावधानी से ड्राइव करते हैं, लेकिन फिर भी अगर आप कोई क्लेम रजिस्टर करना चाहते हैं, तो हम आपको रोकेंगे नहीं.
हम सुबह से देर शाम तक बिना किसी परेशानी के मामूली दुर्घटना से हुए नुकसान की मरम्मत कर सकते हैं. आपको केवल हमसे संपर्क करना है; हम आपकी कार को रात में ही मरम्मत के लिए ले जाएंगे और सुबह तक आपके घर पर डिलीवर कर देंगे.
अगर आप खरीदते हैं थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस कवर अपनी टोयोटा कार के लिए, तो आपको केवल थर्ड पार्टी लायबिलिटी के लिए कवरेज मिलेगा. हालांकि, अगर आप ओन डैमेज कवर चुनते हैं, तो अवांछित घटनाओं से वाहन को होने वाले नुकसान के लिए भुगतान इंश्योरर द्वारा किया जाएगा. आइए नीचे दिए गए अंतर को समझें
| थर्ड पार्टी प्रीमियम | ओन डैमेज प्रीमियम |
| सीमित कवरेज के कारण यह सस्ती होती है. | थर्ड पार्टी कवर की तुलना में यह महंगी होती है. |
| यह केवल नुकसान के लिए कवरेज देती है जो किसी थर्ड पार्टी व्यक्ति या संपत्ति को होते हैं. | वाहन को किसी अवांछित घटना के प्रति कवरेज देता है, जैसे बाढ़, भूकंप, आग, चोरी आदि. |
| प्रीमियम IRDAI के निर्देशों के अनुसार फिक्स रहता है. | प्रीमियम को प्रभावित करने वाले कारकों में शामिल हैं वाहन की आयु, इंजन की क्षमता, स्थान, चुने गए ऐड-ऑन, वाहन का मॉडल आदि. |
कार इंश्योरेंस पॉलिसी होने का अर्थ है आपकी कार और आपकी बचत के लिए कई लाभ. भारत में टोयोटा इंश्योरेंस के आकर्षक लाभ इस प्रकार हैं:
बस कुछ आसान चरणों में, आप टोयोटा के लिए अपना पसंदीदा कार इंश्योरेंस खरीद सकते हैं. कार इंश्योरेंस ऑनलाइन खरीदने के लिए इन चरणों का पालन करें:
अपने एचडीएफसी एर्गो अकाउंट में लॉग-इन करें. अब खरीदें का विकल्प चुनें और एक कार इंश्योरेंस पसंद करें. आगे बढ़ने के लिए आपको अपनी टोयोटा कार का विवरण दर्ज करने के लिए कहा जाएगा
आप विभिन्न प्रकार के इंश्योरेंस प्लान देख सकते हैं (थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस, कॉम्प्रिहेंसिव प्लान और स्टैंडअलोन ओन डैमेज). अपनी ज़रूरतों के अनुसार सबसे अच्छा विकल्प चुनें. अंतिम प्रीमियम IDV (इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू), पॉलिसी का प्रकार, ऐड-ऑन आदि पर निर्भर करता है.
आपको सपोर्ट में कुछ डॉक्यूमेंट को अपलोड करने के लिए कहा जाएगा. अपने प्लान को अंतिम रूप देने के बाद, आप आगे बढ़ सकते हैं
अंत में, प्रोसेस पूरी करने के लिए अपने टोयोटा इंश्योरेंस के लिए भुगतान करें. ईमेल के माध्यम से, आपको पॉलिसी कन्फर्मेशन प्राप्त होगा.
टोयोटा कार इंश्योरेंस को रिन्यू करना बहुत आसान और तेज़ है. टोयोटा इंश्योरेंस रिन्यूअल के लिए इन चरणों का पालन करें:
वेबसाइट पर, रिन्यू पर क्लिक करें, फिर कार इंश्योरेंस चुनें.
प्लान रिन्यू करने के लिए पॉलिसी का विवरण दर्ज करें. आप रिन्यू करने से पहले ऐड-ऑन जोड़ या हटा भी सकते हैं या प्लान को बदल भी सकते हैं.
प्रोसेस को पूरा करने के लिए भुगतान करें. रिन्यूअल हो जाने के बाद, आपको अपने रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर एक ईमेल प्राप्त होगा.
जब आप अपनी टोयोटा के लिए कार इंश्योरेंस क्लेम फाइल करते हैं, तो आपको कुछ डॉक्यूमेंट सबमिट करने होंगे. इनमें शामिल हो सकते हैं:
◦ कार के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की कॉपी
◦ कार की ड्राइवर लाइसेंस की कॉपी
◦ नज़दीकी पुलिस स्टेशन में फाइल की गई FIR की एक कॉपी
◦ विधिवत भरा हुआ क्लेम फॉर्म
◦ गैरेज द्वारा दिए गए रिपेयर का अनुमानित खर्च
◦ KYC (अपने ग्राहक को जानें) डॉक्यूमेंट
दुनिया डिजिटल हो गई है, इसलिए हमने इन चार तेज़, आसान चरणों के साथ अपने क्लेम सेटलमेंट प्रोसेस को भी डिजिटल बना दिया है.
आप जहां भी जाएं, हमारी कार इंश्योरेंस पॉलिसी आपकी कार की सुरक्षा करती है. आपकी टोयोटा के लिए, देश भर में स्थित हमारे 9000+ विशेष कैशलेस गैरेजों के विशाल नेटवर्क के कारण, अब आपको अपनी यात्रा में किसी भी बाधा के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. आप अप्रत्याशित आपातकालीन सहायता या मरम्मत के लिए नकद भुगतान करने की चिंता किए बिना हमारी विशेषज्ञ सहायता पर भरोसा कर सकते हैं.
एचडीएफसी एर्गो की कैशलेस गैरेज सुविधा के साथ, आप निश्चिंत हो सकते हैं, क्योंकि आपकी टोयोटा कार हमेशा हमारे किसी न किसी नेटवर्क गैरेज के करीब होगी. इसलिए, अगर आपका कहीं भी ब्रेकडाउन होता है, तो आप कार की मरम्मत की चिंता किए बिना मन की शांति के साथ अपने मुकाम तक पहुंच सकते हैं.

टोयोटा ने जुलाई में सबसे अधिक मासिक बिक्री की, 21 हज़ार से ज़्यादा गाड़ियां बेची
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने पिछले कुछ महीनों से बहुत ही सकारात्मक बिक्री आंकड़े देखे हैं. इस ब्रांड ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के माध्यम से बिक्री संख्याओं को शेयर किया है, जहां जुलाई में इनकी सर्वोत्तम बिक्री हुई है. कंपनी द्वारा शेयर किए गए विवरण के अनुसार, उन्होंने पिछले महीने 21,911 गाड़ियां बेची हैं. जबकि समग्र घरेलू बिक्री आंकड़े 20,759 गाड़ियों तक पहुंचे, वहीं 1152 गाड़ियां एक्सपोर्ट हुईं.
01 अगस्त, 2023 को प्रकाशित
भारत में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की कीमतें रु. 37,000 बढ़ीं
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने इनोवा क्रिस्टा रेंज की कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमतों को बढ़ा दिया है. यह मॉडल वर्तमान में भारत में रु. 19.99 लाख (एक्स-शोरूम) से कीमत का है और इसे पांच रंगों और तीन वेरिएंट में ऑफर किया जाता है.
01 अगस्त, 2023 को प्रकाशित