अगर आप ऑल-राउंड प्रोटेक्शन और आसान रिन्यूअल चाहते हैं, तो इस प्लान का लाभ उठाएं. दुर्घटनाओं, चोरी और आग से लेकर प्राकृतिक आपदाओं और थर्ड पार्टी लायबिलिटी तक, यह सभी संभावित खर्चों को कवर करेगा.
दुर्घटना
पर्सनल एक्सीडेंट कवर
प्राकृतिक आपदा
थर्ड-पार्टी लायबिलिटी
ऐड-ऑन का विकल्प
चोरी
मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अनुसार यह अनिवार्य है और यह पर्सनल एक्सीडेंट के साथ-साथ किसी थर्ड पार्टी वाहन या व्यक्ति को हुए किसी भी नुकसान या चोट को भी कवर करता है.
पर्सनल एक्सीडेंट कवर
थर्ड पार्टी की प्रॉपर्टी का नुकसान
थर्ड-पार्टी व्यक्ति को चोट
अगर आपके पास पहले से ही थर्ड पार्टी कवर है, तो इसका मतलब है कि आपके पास यह कार इंश्योरेंस कवर नहीं है. यह अधिक सुरक्षा प्रदान करता है, क्योंकि यह दुर्घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं, आग और चोरी जैसी घटनाओं को कवर करता है.
दुर्घटना
प्राकृतिक आपदा
आग
ऐड-ऑन का विकल्प
चोरी
क्या आपको भी चीज़ें याद नहीं रहती? अक्सर रोज़ की भागदौड़ में हम कार इंश्योरेंस रिन्यूअल जैसी ज़रूरी चीज़ें भूल जाते हैं, जिससे इंश्योरेंस समाप्त हो जाता है और आपको पैनिक अटैक भी आ सकता है! लेकिन, एचडीएफसी एर्गो का कस्टमर सपोर्ट आपकी इस परेशानी को दूर करता है और रिन्यूअल के बारे में आपको समय पर याद दिलाता है, जिससे आपकी कार हमेशा सुरक्षित रहती है. अगर इसके बाद भी आप कार इंश्योरेंस रिन्यू नहीं करवा पाते हैं, तो भी चिंता की कोई बात नहीं है! यहां नए कार इंश्योरेंस कवर को खरीदने के लिए 4-चरणों का आसान प्रोसेस दिया गया है:
दुर्घटनाएं दिल दहला देती हैं, लेकिन हमारा विश्वास करें, क्योंकि नुकसान से निपटने के समय हम आपको फाइनेंशियल समस्याओं के लिए कवर करते हैं.
आग और विस्फोट, बहादुर लोगों में भी डर पैदा कर सकते हैं, लेकिन अगर आपकी कार आग या विस्फोट की शिकार हो जाती है, तो हम नुकसान को कवर करते हैं.
बढ़ती अपराध दरें ये बताते हैं कि कार का चोरी होना सामान्य बात हो गई है. ऐसी स्थिति में, हम आपकी कार को वापस नहीं ला सकते हैं, लेकिन हम चोरी से होने वाले फाइनेंशियल नुकसान को कवर कर सकते हैं.
प्राकृतिक आपदाओं के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान होता है और आप अपनी कार के लिए निश्चित रूप ऐसा नहीं चाहेंगे! आपदा के बाद, अपने जीवन को फिर से व्यवस्थित करने के दौरान हम आपकी कार को हुए नुकसान की भरपाई करते हैं.
भविष्य अप्रत्याशित है और कोई भी व्यक्ति दुर्घटना का अनुमान नहीं लगा सकता है. लेकिन अगर ऐसी कोई दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति उत्पन्न होती है, तो आप ठीक होने पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, क्योंकि हम आपके मेडिकल खर्चों को कवर करते हैं.
अगर आप किसी अन्य व्यक्ति को घायल कर देते हैं या आपसे वाहन टूट जाता है या निशान लग जाता है, तो आप भुगतान करने के लिए बाध्य हो जाते हैं. हमने आपको कवर किया है और इसलिए हम थर्ड पार्टी को हुए किसी भी नुकसान के लिए भुगतान करेंगे!
कार की वैल्यू हमेशा एक जैसी नहीं रहती ; जैसे-जैसे कार पुरानी होती है, इसकी वैल्यू घटती जाती है. परिणामस्वरूप, जब आप क्लेम फाइल करते हैं, तो आपको पूरी राशि नहीं मिल सकती है. राशि का भुगतान डेप्रिसिएशन की वैल्यू घटाकर किया जाता है. लेकिन, ज़ीरो डेप्रिसिएशन कवर का विकल्प चुनने से आपको पूरी राशि प्राप्त करने की सुविधा मिलती है और शेष राशि का भुगतान अपनी जेब से नहीं करना पड़ता!
क्लेम करने के बाद, अब आप NCB डिस्काउंट को लेकर चिंतित हैं? चिंता न करें! नो क्लेम बोनस प्रोटेक्शन ऐड-ऑन कवर, आपके अर्जित नो क्लेम बोनस (NCB) को सुरक्षित करता है, और इसे अगले NCB स्लैब में ले जाता है, जिससे आपको अपने प्रीमियम पर महत्वपूर्ण डिस्काउंट मिलता है.
हम सभी का एक ऐसा भरोसेमंद दोस्त होता है, जिसे हम रात के 3 बजे भी मदद के लिए कॉल कर सकते हैं. यह कवर चौबीसों घंटे आपके दोस्त और असिस्टेंट के रूप में काम करेगा. चाहे रिफ्यूलिंग करना हो, टायर बदलना हो, टो करना हो या मैकेनिक बुलाना हो, एमरजेंसी असिस्टेंस कवर 24X7 सहायता करने के अपने वादे के साथ आपको कभी परेशान नहीं होने देगा.
यह विश्वास करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन अगर आपकी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त या चोरी हो जाती है, तो रिटर्न टू इनवॉइस कवर आपको अपने पूरे फाइनेंशियल नुकसान को रिकवर करने में मदद करता है. आपको न केवल डिक्लेयर्ड इंश्योरेंस वैल्यू बल्कि वास्तविक इनवॉइस वैल्यू भी प्राप्त होता है, जिसमें रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क शामिल होते हैं.
इंजन और गियरबॉक्स आपकी कार के लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने महत्वपूर्ण हमारे लिए दिल और फेफड़े हैं. इसलिए, उन्हें इंजन और गियरबॉक्स प्रोटेक्टर जैसे ऐड-ऑन के साथ सुरक्षित रखना आवश्यक है ताकि नुकसान होने की स्थिति में आपको भारी-भरकम राशि का भुगतान न करना पड़े.
दुर्घटना के बाद आपकी कार गैरेज में है और आपको काम के लिए ट्रैवल करना है और आप ट्रैवल के खर्चों को लेकर चिंतिंत हैं? ऐसी स्थिति आने ही न दें. डाउनटाइम प्रोटेक्शन ऐड-ऑन आपको एक पूर्व-निर्धारित राशि प्रदान करेगी, जो आपके पास अपनी कार नहीं होने की स्थिति में आपके द्वारा किए गए खर्चों को कवर करेगी.
कार इंश्योरेंस रिन्यू करना है? हम इसके महत्व को समझते हैं और इसलिए हमारी सलाह है कि आप कोई भी निर्णय लेने से पहले इन 4 बातों को ध्यान में रखें:
अच्छे से रिसर्च और तुलना करने के बाद वह कार इंश्योरेंस कवर चुनें जो आपकी आवश्यकताओं के अनुकूल होने के साथ-साथ आपके बजट में भी फिट बैठता है. ऐसा कवर चुनें जो किफायती होने के साथ-साथ आपको व्यापक कवरेज भी प्रदान करता हो. इसके अलावा, आपके द्वारा चुने गए ऐड-ऑन कवर और उनके द्वारा प्रदान किए जाने वाले लाभों पर भी पर्याप्त रूप से विचार करें.
कार इंश्योरेंस को रिन्यू करते समय सही IDV सेट करना आपकी प्रीमियम राशि को निर्धारित करने की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है. कम IDV और ज़्यादा IDV के बीच संतुलन बनाना ज़रूरी है, क्योंकि यही वह राशि है, जो आपकी कार की चोरी या कुल नुकसान के मामले में आपके इंश्योरर द्वारा प्रदान की जाएगी.

अगर आपने इससे पहले वाले वर्ष में कोई क्लेम नहीं किया था, तो अब NCB का लाभ प्राप्त करने का समय आ गया है. इसलिए, देखें कि आप NCB के लिए पात्र हैं या नहीं और कार इंश्योरेंस को रिन्यू करते समय अपने कार इंश्योरेंस प्रीमियम पर महत्वपूर्ण डिस्काउंट प्राप्त करें.
कार इंश्योरेंस प्रीमियम की बढ़ती दरों से परेशान हैं? कार इंश्योरेंस को रिन्यू करते समय स्वैच्छिक डिडक्टिबल का विकल्प चुनने से इस राशि को कुछ हद तक कम करने में मदद मिल सकती है. आम भाषा में कहें तो स्वैच्छिक डिडक्टिबल वह पूर्व-निर्धारित राशि है, जिसका भुगतान क्लेम करने की स्थिति में आपको अपनी जेब से करना पड़ता है.
