Logo

Home

Blogs

Health Insurance

Hindi Health Insurance For Nris

अनिवासी भारतीयों के लिए स्वास्थ्य बीमा

क्या एक अनिवासी व्यक्ति भारत में हेल्थ बीमा को खरीद सकता है? आमतौर पर अनिवासी व्यक्ति इसी प्रकार के प्रश्न पूछते हैं।


भारतीय समाज में अनेक व्यक्ति विदेश में रहते हैं लेकिन वे समय-समय पर भारत आते रहते हैं। यदि आप भी उनमें से एक हैं और यह सोचते हैं कि क्या आप भी भारत में इलाज करवा सकते हैं या नहीं तब अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आगे पढ़ें।


क्या हम इसके योग्य हैं?

जी हाँ, हालांकि अनिवासी व्यक्तियों के लिए कोई विशेष हेल्थ बीमा योजना नहीं है फिर भी आप कोई भी एक हेल्थ बीमा पॉलिसी खरीद कर स्वयं को सुरक्षित कर सकते हैं। आपको एक हेल्थ बीमा पॉलिसी को क्रय करने के लिए भारतीय नागरिकता का प्रमाणपत्र जैसे पासपोर्ट, आयकर प्रमाणपत्र या इसी प्रकार का कोई अन्य दस्तावेज़ देना होगा। भारतीय मूल के नागरिक अन्य दस्तावेजों के साथ भारतीय पासपोर्ट भी दे सकते हैं।


अनिवासियों के लिए बीमा योजनाएँ

स्वयं को और अपने परिवार की सम्पूर्ण हेल्थ सुरक्षा प्रदान के लिए आप अनिवासी के रूप में भी एक अच्छी हेल्थ बीमा पॉलिसी का क्रय कर सकते हैं। हालांकि भारत में अनिवासी व्यक्तियों के लिए हेल्थ बीमा पॉलिसी को लेना कठिन कार्य नहीं है लेकिन फिर भी अपने लिए एक अच्छी हेल्थ बीमा पॉलिसी लेने से पहले उससे संबंधी नियम व शर्तों को अच्छी तरह से समझना बहुत जरूरी है।

आप व्यक्ति के लिए हेल्थ बीमा योजना के बारे अधिक जानकारी पढ़ सकते हैं


आप परिवार के लिए हेल्थ बीमा योजना के बारे अधिक जानकारी पढ़ सकते हैं


आप माता-पिता के लिए हेल्थ बीमा योजना के बारे अधिक जानकारी पढ़ सकते हैं


अनिवासी के लिए हेल्थ बीमा संबंधी नियम व शर्तें

भूगौलिक सीमाएं : अनिवासी व्यक्तियों को यह समझना जरूरी है कि आपको भारत में खरीदी गई हेल्थ बीमा के माध्यम से केवल उन्हीं अस्पताल के खर्चों कि सुरक्षा मिलेगी जो भारत की भूगौलिक सीमाओं के अंदर होंगें। यदि आपके पास भारत में खरीदी गई कोई हेल्थ बीमा पॉलिसी है तो उसके माध्यम से आप मलेशिया के किसी अस्पताल में इलाज के खर्चे को किसी भारतीय कंपनी के माध्यम से प्राप्त नहीं कर सकते हैं।

अनिवासी हेल्थ बीमा योजना में कुछ ऐसे नियम व शर्तें हो सकती हैं जिनसे हेल्थ रिस्क के प्रभावित होने की आशंका हो सकती है। इसलिए बीमा राशि को एक सीमा के अंतर्गत चयनित किया जा सकता है।


कर लाभ पहले की भांति प्राप्त हो सकते हैं, भारत में अनिवासी के लिए मेडिकल बीमा उन्हें 55,000रु तक के करलाभ प्रदान करता है।

एचडीएफसी एरगो हेल्थ बीमा योजना के बारे में अतिरिक्त जानकारी


संक्षेप में, आप सरलता से जब भी भारत में हों तब आप एक अच्छी हेल्थ बीमा पॉलिसी खरीद सकते हैं और बिना किसी परेशानी के इलाज भी करवा सकते हैं। अपने परिवार की पूरी हेल्थ सुरक्षा के लिए अपनी हेल्थ बीमा पॉलिसी को नियमित रूप से नवीनीकरण करवाते रहें।


हेल्थ बीमा योजना और इसके लाभों के बारे में अधिक जानने के लिए यहाँ क्लिक करें


Was this article helpful?

Secure Your Future Today!

Share your details to explore
the best insurance options for you.

Secure Your Future Today!Secure Your Future Today!
Easiest way to manage your HDFC ERGO policies is Here

Download our new mobile app Here to manage your insurance policies

Here QR

Scan To Download