Logo
R-WBCIS States ( राज्य ) - Rabi (रबी) 2025-26

एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी निजी क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी गैर-जीवन बीमा प्रदाता है, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योंजना (आरडब्लूबीसीआईएस) को ॠणी और गैर ॠणी किसानो के लिए लागू करने के लिए जिला फिरोजाबाद, कानपुर नगर, आगरा , मैनपुरी एवं कन्नौज में अधिकृत किया गया है। पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योंजना के तहत सभी उत्पादो को कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुमोदित किया गया है।
अधिसूचित जिलों में अधिसूचित फसलें निम्नानुसार है

  • फिरोजाबाद- शिमला मिर्च, टमाटर
  • कानपुर नगर - टमाटर, हरी मटर
  • कन्नौज- टमाटर, हरी मटर
  • आगरा – टमाटर
  • मैनपुरी - टमाटर
योजना सम्बंधित जानकारी

प्रधान मंत्री बीमा योजना के तहत पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना (RWBCIS)

पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना एक मौसम सूचकांक आधारित बीमा योजना है, जो वर्षा, तापमान, आर्द्रता आदि जैसे प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण फसल क्षति को कवर करती है। यह मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण खेतों को होने वाले नुकसान से किसानों को सुरक्षा प्रदान करती है।

मौसम मापदंडों में वर्षा की कमी / अधिक वर्षा, सूखे की समस्या, तापमान की अस्थिरता, कम / उच्च तापमान, सापेक्षिक आर्द्रता, हवा की गति और / या इन सभी का संयोजन हो सकता है।

प्रत्येक फसल के लिए उत्पादन के नियम और शर्तें सरकारी सूचनाओं में पूर्व निर्धारित और उल्लिखित हैं।

दावों का आकलन

टर्म शीट में दी गई शर्तों के अनुसार मौसम स्टेशन पर मौसम के आंकड़ों के अनुसार दावों की गणना की जाएगी और मौसम डेटा प्राप्त करने के बाद दावा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।दावा प्रक्रिया को टर्म शीट, भुगतान संरचना और योजना के संदर्भ के अनुसार अनुशासित किया जाएगा।

योजना एवं अधिसूचित फसलों के प्रीमियम विवरण के बारे में अधिक जानकारी के लिए ग्राहक सूचना पत्र देखें :
राज्य जनपद जनपद समन्वयक का नाम दूरभाष कार्यालय का पता
उत्तर प्रदेश आगरा रवीना चौधरी 8097313489 एच डी एफ सी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी, दूसरी मंजिल, अजंता प्लाजा, एमजी रोड, आगरा, उत्तर प्रदेश - 282002
उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद रवि प्रताप सिंह 8976979244 डीडीए कार्यालय, विकास भवन, दबरई, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश 283203
उत्तर प्रदेश कन्नौज मयंक शर्मा 8604472125 कृषि भवन,डीडीए कार्यालय, कन्नौज
उत्तर प्रदेश कानपुर नगर विनय यादव 8795684777 द्वितीय तल, वीरेंद्र स्मृति भवन, सिविल लाइन्स, कानपुर-208001 उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश मैनपुरी प्रशांत कौशल 6389427772 ट्रांसपोर्ट नगर, औडेन पडरिया, मैनपुरी, उ.प्र. 205001
दावों की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए

किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए हमारे समर्पित कॉल सेंटर नंबर 1800 266 0700 अथवा ऊपर दिए गए राज्य स्तरीय जिला समन्वयक से संपर्क करें।