Logo

एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी निजी क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी गैर-जीवन बीमा प्रदाता है, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योंजना (आरडब्लूबीसीआईएस) को ॠणी और गैर ॠणी किसानो के लिए लागू करने के लिए जिला फिरोजाबाद, कानपुर नगर, आगरा , मैनपुरी एवं कन्नौज में अधिकृत किया गया है। पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योंजना के तहत सभी उत्पादो को उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुमोदित किया गया है।

अधिसूचित जिलों में अधिसूचित फसलें निम्नानुसार है:

  • फिरोजाबाद – शिमला मिर्च, टमाटर

  • कानपुर नगर – टमाटर, हरी मटर

  • कन्नौज – टमाटर, हरी मटर

  • आगरा – टमाटर

  • मैनपुरी – टमाटर

योजना सम्बंधित जानकारी

प्रधान मंत्री बीमा योजना के तहत पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना (RWBCIS)

पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना एक मौसम सूचकांक आधारित बीमा योजना है, जो वर्षा, तापमान, आर्द्रता आदि जैसे प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण फसल क्षति को कवर करती है। यह मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण खेतों को होने वाले नुकसान से किसानों को सुरक्षा प्रदान करती है।

मौसम मापदंडों में वर्षा की कमी / अधिक वर्षा, सूखे की समस्या, तापमान की अस्थिरता, कम / उच्च तापमान, सापेक्षिक आर्द्रता, हवा की गति और / या इन सभी का संयोजन हो सकता है।

प्रत्येक फसल के लिए उत्पादन के नियम और शर्तें सरकारी सूचनाओं में पूर्व निर्धारित और उल्लिखित हैं।

दावों का आकलन

टर्म शीट में दी गई शर्तों के अनुसार मौसम स्टेशन पर मौसम के आंकड़ों के अनुसार दावों की गणना की जाएगी और मौसम डेटा प्राप्त करने के बाद दावा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।दावा प्रक्रिया को टर्म शीट, भुगतान संरचना और योजना के संदर्भ के अनुसार अनुशासित किया जाएगा।

दावों की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए

किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए हमारे समर्पित कॉल सेंटर नंबर 14447 अथवा ऊपर दिए गए राज्य स्तरीय जिला समन्वयक से संपर्क करें।