Logo
PMFBY States ( राज्य ) - Kharif (खरीफ) 2026

एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी निजी क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी गैर-जीवन बीमा प्रदाता है, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमन्त्री फसल बीमा योंजना (पीएमएफबीवाई) को ऋणी और गैर ऋणी किसानो के लिए लागू करने के लिए जिला आगरा, औरैया, इटावा, फर्रूखाबाद, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज एवं मथुरा में अधिकृत किया गया है। प्रधानमन्त्री फसल बीमा योंजना के तहत सभी उत्पादो को कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुमोदित किया गया है।

अधिसूचित जिलों में अधिसूचित फसलें निम्नानुसार हैः
आगरा- धान, बाजरा, अरहर
औरैया- धान, मक्का, बाजरा, ज्वार, उर्द, अरहर
इटावा- धान, मक्का, बाजरा, अरहर
फर्रूखाबाद- धान, मक्का, बाजरा, तिल
फिरोजाबाद- धान, मक्का, बाजरा, तिल
मैनपुरी- धान, मक्का, बाजरा, मूंगफली
कानपुर नगर - धान, मक्का, बाजरा, ज्वार, उर्द, तिल, अरहर
कानपुर देहात- धान, मक्का, बाजरा, ज्वार, उर्द, तिल, अरहर
कन्नौज- धान, बाजरा, तिल, मक्का
मथुरा- धान, बाजरा, अरहर

योजना सम्बंधित जानकारी

योजना का उद्देश्य

पीएमएफबीवाई का उद्देश्य अप्रत्याशित घटनाओं से उत्पन्न फसल नुकसान या क्षति से पीड़ित किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना।खेती में उनकी निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए किसानों की आय को स्थिर करना।किसानों को नवीन और आधुनिक कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना।
यह कृषि क्षेत्र के लिए ऋण का प्रवाह सुनिश्चित करता है
I. यह योजना सभी किसानों को राज्य सरकारों द्वारा अधिसूचित उनकी फसलों के लिए बीमा कवरेज प्रदान करती है ।

अधिसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित फसलों को उगाने वाले बंटाईदार और किराएदार किसानों समेत सभी किसान कवरेज के लिए पात्र हैं।

किसानों का अधिसूचित / बीमित फसलों के लिए बीमा हित होना चाहिए।
यह योजना ऋणी किसानों सहित सभी किसानों के लिए स्वैच्छिक बनाई गई है।सभी किसान जिन्होंने अधिसूचित फसल के लिए मौसमी कृषि संचालन ऋण अर्थात किसी वित्तीय संस्था (सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, वाणिज्यिक बैंक, निजी बैंक आदि) से ऋण लिया है अर्थात ऋणी हैं और जिन्होंने अंतिम तिथि से 7 दिन पहले योजना से बाहर आने का विकल्प नहीं चुना है, वे अपने वित्तीय संस्थानों द्वारा योजना के तहत नामांकन के पात्र होंगे। फिर बैंक/ सीएससी / मध्यस्थ, भारत सरकार के राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल (एनसीआईपी) पर www.pmfby.gov.in पर अंतिम तिथि के अंदर किसानों को नामांकित करेंगे।गैर ऋणी किसानों को राज्य में प्रचलित भूमि अभिलेखों (अधिकार पत्र (आरओआर),भूमि अधिग्रहण प्रमाण पत्र (एलपीसी) इत्यादि और / या लागू अनुबंध/ समझौते के विवरण / अन्य दस्तावेज (बटाईदार / किरायेदार किसानों के मामले में) जिन्हे राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित / अनुमति दी गयी हो; को आवश्यक दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने होते हैं।
किसी भी अधिसूचित बीमा इकाई में किसी भी अधिसूचित फसल के लिए पीएमएफबीवाई योजना के तहत बीमा कराने के इच्छुक गैर-ऋणी किसान और खेती करने वाले कृषक अंतिम तिथि के भीतर निकटतम बैंक शाखा/ पैक्स / अधिकृत चैनल पार्टनर/ बीमा कंपनी के बीमा मध्यस्थ से संपर्क कर सकते हैं, निर्धारित प्रारूप में आवेदन फॉर्म पूरी तरह से भरकर साथ में भूमि / फसल के बीमा के लिए बीमा योग्य हित के बारे में आवश्यक दस्तावेजी साक्ष्य (जैसे स्वामित्व/ किरायेदारी/ खेती के अधिकार) के साथ बैंक शाखा/ बीमा मध्यस्थ/ सीएससी केंद्रों में अपेक्षित प्रीमियम जमा करें ।कवरेज के इच्छुक किसान को नामित बैंक की शाखा में खाता खोलना/ संचालित करना चाहिए, और विवरण प्रस्ताव फॉर्म में होना चाहिए।

दावों की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए
राज्य जनपद का नाम समन्वयक का नाम मोबाइल नंबर कार्यालय का पता
उत्तर प्रदेश आगरा रवीना चौधरी 8097313489 आगरा - द्वितीय तल, अजंता प्लाज़ा, एम. जी. रोड, आगरा - 282 002, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश औरैया रवि प्रताप सिंह 8976979244 डीडीए कार्यालय, 50, सत्तेश्वर तिलक नगर उत्तर प्रदेश 206122
उत्तर प्रदेश इटावा राजेंद्र सिंह भाटी 6375479404 डीडीए कार्यालय, पुराना आरटीओ चौराहा, सिविल लाइंस के पास, इटावा 206001
उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद प्रथम गुप्ता 6307194250 डीडीए कार्यालय, बाग लकूला निकट आवास विकास कादरी गेट फर्रुखाबाद 209625
उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद मयंक शर्मा 8604472125 डीडीए कार्यालय, विकास भवन के पास दबरई फिरोजाबाद 283203
उत्तर प्रदेश कन्नौज विनोद कुमार पांडेय 7079599326 डीडीए कार्यालय, तिर्वा क्रासिंग सरायमीरा कन्नौज 209727
उत्तर प्रदेश कानपुर नगर विनय यादव 8795684777 द्वितीय तल, वीरेंद्र स्मृति बिल्डिंग, सिविल लाइन्स, कानपुर - 208001
उत्तर प्रदेश कानपुर देहात अभिनव सिंह 9953915124 डीडीए कार्यालय तीसरी मंजिल कमरा नंबर 314 विकास भवन माती कानपुर देहात 209101
उत्तर प्रदेश मैनपुरी उमेश कुमार 7054280300 डीडीए कार्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर बाई पास रोड के पास, मैनपुरी 205001
उत्तर प्रदेश मथुरा विनय गुप्ता 8980034696 पहली मंज़िल, मोती मंज़िल, प्लॉट नंबर- C1 और C2, राधिका विहार, फ़ेज़ 2, नेशनल हाईवे नंबर 2, मथुरा – 281001 उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश मथुरा प्रशांत कौशल 6389427772 पहली मंज़िल, मोती मंज़िल, प्लॉट नंबर- C1 और C2, राधिका विहार, फ़ेज़ 2, नेशनल हाईवे नंबर 2, मथुरा – 281001 उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश मथुरा धीरज गुप्ता 8097313473 पहली मंज़िल, मोती मंज़िल, प्लॉट नंबर- C1 और C2, राधिका विहार, फ़ेज़ 2, नेशनल हाईवे नंबर 2, मथुरा – 281001 उत्तर प्रदेश
दावों की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए

किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए हमारे समर्पित कॉल सेंटर नंबर 1800 266 0700 अथवा ऊपर दिए गए राज्य स्तरीय जिला समन्वयक से संपर्क करें।