Logo
PMFBY States ( राज्य ) - Kharif (खरीफ) 2026

एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी निजी क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी गैरजीवन बीमा प्रदाता है। हरियाणा सरकार द्वारा प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) को ऋणी और गैरऋणी किसानों के लिए लागू करने हेतु जिला अंबाला, गुरुग्राम, हांसी, हिसार, करनाल, जींद, सोनीपत, महेंद्रगढ़ में अधिकृत किया गया है। प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना के तहत सभी उत्पादों को कृषि विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा अनुमोदित किया गया है।

अधिसूचित जिलों में अधिसूचित फसलें निम्नानुसार हैं:

अंबाला – कपास, धान, बाजरा, मक्का
गुरुग्राम – कपास, धान, बाजरा, मक्का
हांसी – कपास, धान, बाजरा, मक्का, मूंग
हिसार – कपास, धान, बाजरा, मक्का, मूंग
करनाल – कपास, धान, बाजरा, मक्का
जींद – कपास, धान, बाजरा, मक्का
सोनीपत – कपास, धान, बाजरा, मक्का
महेंद्रगढ़ – कपास, धान, बाजरा, मक्का, मूंग

योजना सम्बंधित जानकारी

योजना का उद्देश्य

पीएमएफबीवाई का उद्देश्य अप्रत्याशित घटनाओं से उत्पन्न फसल नुकसान या क्षति से पीड़ित किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना।खेती में उनकी निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए किसानों की आय को स्थिर करना।किसानों को नवीन और आधुनिक कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना।
यह कृषि क्षेत्र के लिए ऋण का प्रवाह सुनिश्चित करता है
I. यह योजना सभी किसानों को राज्य सरकारों द्वारा अधिसूचित उनकी फसलों के लिए बीमा कवरेज प्रदान करती है ।

अधिसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित फसलों को उगाने वाले बंटाईदार और किराएदार किसानों समेत सभी किसान कवरेज के लिए पात्र हैं।

किसानों का अधिसूचित / बीमित फसलों के लिए बीमा हित होना चाहिए।
यह योजना ऋणी किसानों सहित सभी किसानों के लिए स्वैच्छिक बनाई गई है।सभी किसान जिन्होंने अधिसूचित फसल के लिए मौसमी कृषि संचालन ऋण अर्थात किसी वित्तीय संस्था (सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, वाणिज्यिक बैंक, निजी बैंक आदि) से ऋण लिया है अर्थात ऋणी हैं और जिन्होंने अंतिम तिथि से 7 दिन पहले योजना से बाहर आने का विकल्प नहीं चुना है, वे अपने वित्तीय संस्थानों द्वारा योजना के तहत नामांकन के पात्र होंगे। फिर बैंक/ सीएससी / मध्यस्थ, भारत सरकार के राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल (एनसीआईपी) पर www.pmfby.gov.in पर अंतिम तिथि के अंदर किसानों को नामांकित करेंगे।गैर ऋणी किसानों को राज्य में प्रचलित भूमि अभिलेखों (अधिकार पत्र (आरओआर),भूमि अधिग्रहण प्रमाण पत्र (एलपीसी) इत्यादि और / या लागू अनुबंध/ समझौते के विवरण / अन्य दस्तावेज (बटाईदार / किरायेदार किसानों के मामले में) जिन्हे राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित / अनुमति दी गयी हो; को आवश्यक दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने होते हैं।
किसी भी अधिसूचित बीमा इकाई में किसी भी अधिसूचित फसल के लिए पीएमएफबीवाई योजना के तहत बीमा कराने के इच्छुक गैर-ऋणी किसान और खेती करने वाले कृषक अंतिम तिथि के भीतर निकटतम बैंक शाखा/ पैक्स / अधिकृत चैनल पार्टनर/ बीमा कंपनी के बीमा मध्यस्थ से संपर्क कर सकते हैं, निर्धारित प्रारूप में आवेदन फॉर्म पूरी तरह से भरकर साथ में भूमि / फसल के बीमा के लिए बीमा योग्य हित के बारे में आवश्यक दस्तावेजी साक्ष्य (जैसे स्वामित्व/ किरायेदारी/ खेती के अधिकार) के साथ बैंक शाखा/ बीमा मध्यस्थ/ सीएससी केंद्रों में अपेक्षित प्रीमियम जमा करें ।कवरेज के इच्छुक किसान को नामित बैंक की शाखा में खाता खोलना/ संचालित करना चाहिए, और विवरण प्रस्ताव फॉर्म में होना चाहिए।

दावों की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए
राज्य जिले का नाम ज़िला स्तर पर तैनात कर्मचारी का नाम ज़िला स्तर पर तैनात कर्मचारी का संपर्क विवरण पता
हरियाणा हांसी दिव्येश चंद्र 8958682293/8958682293 एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, एससीओ नंबर 138, पहली मंजिल रेड स्क्वायर मार्केट, हिसार, हरियाणा - 125001
हरियाणा हिसार सुनील सिंह 8053500046/8053500046 एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, एससीओ नंबर 138, पहली मंजिल रेड स्क्वायर मार्केट, हिसार, हरियाणा - 125001
हरियाणा गुरुग्राम मंजेश यादव 9548417555/8097056812 एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, कार्यालय संख्या 208 दूसरी मंजिल, सेवा कॉर्पोरेट पार्क, एमजी रोड गुरूग्राम हरियाणा, 122001
हरियाणा करनाल महिमा चंद्र 9817329456/8976916089 एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, पहली मंजिल, एससीओ-226, सेक्टर-12 करनाल, हरियाणा 132001
हरियाणा जींद लोकेंद्र सिकरवार 9870731735/7056779982 सफीदों गेट के सामने माया देवी अस्पताल जीन्द के पास
हरियाणा सोनीपत सचिन कुमार 8097056814/9686693004 एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, पहली मंजिल, डीएस बूथ नंबर 175, सेक्टर - 14, चरण - 2, सोनीपत, हरियाणा, 131001
हरियाणा अंबाला ईशान खजूरिया 9622295377/8097313480 एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, 5502-05/1, सूर्या टॉवर, पहली मंजिल, निकोलसन रोड, अंबाला कैंट, हरियाणा 133001
हरियाणा महेंद्रगढ़ भुवनेश सिंह 8097313480/8097056929 केशव नगर गली नंबर 5 के पास (विनायक अस्पताल कृष्णा मार्केट और टोयोटा कार शोरूम) सिंघंस रोड नारनौल।
हरियाणा महेंद्रगढ़ अशोक कुमार 9610088702/9350433573 केशव नगर गली नंबर 5 के पास (विनायक अस्पताल कृष्णा मार्केट और टोयोटा कार शोरूम) सिंघंस रोड नारनौल।
दावों की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए

किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए हमारे समर्पित कॉल सेंटर नंबर 1800 266 0700 अथवा ऊपर दिए गए राज्य स्तरीय जिला समन्वयक से संपर्क करें।

pmfby-kharif-2026/haryana