Logo

एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड निजी क्षेत्र में भारत की बीमा प्रदाता कंपनी है l हरियाणा सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) को ऋणी एवं अऋणी कृषकों हेतु लागू करने के लिए एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड को ज़िला – हिसार, सोनीपत, गुरूग्राम, करनाल, अम्बाला, जिन्द एवं महेन्द्रगढ़ में अधिकृत किया गया है l प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत समस्त अधिसूचित फसलों को कृषि विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा अनुमोदित किया गया है l

अधिसूचित जिलों में अधिसूचित फसलें निम्नानुसार हैः

  • हिसार – कपास, धान, बाजरा, मक्का, मूंग l
  • सोनीपत – कपास, धान, बाजरा, मक्का l
  • गुरूग्राम – कपास, धान, बाजरा, मक्का l
  • करनाल – कपास, धान, बाजरा, मक्का l
  • अम्बाला – कपास, धान, बाजरा, मक्का l
  • जिन्द – कपास, धान, बाजरा, मक्का l
  • महेन्द्रगढ़ – कपास, धान, बाजरा, मक्का, मूंग l
योजना सम्बंधित जानकारी

योजना का उद्देश्य

पीएमएफबीवाई का उद्देश्य अप्रत्याशित घटनाओं से उत्पन्न फसल नुकसान या क्षति से पीड़ित किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना।खेती में उनकी निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए किसानों की आय को स्थिर करना।किसानों को नवीन और आधुनिक कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना।
यह कृषि क्षेत्र के लिए ऋण का प्रवाह सुनिश्चित करता है
I. यह योजना सभी किसानों को राज्य सरकारों द्वारा अधिसूचित उनकी फसलों के लिए बीमा कवरेज प्रदान करती है ।

अधिसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित फसलों को उगाने वाले बंटाईदार और किराएदार किसानों समेत सभी किसान कवरेज के लिए पात्र हैं।

किसानों का अधिसूचित / बीमित फसलों के लिए बीमा हित होना चाहिए।
यह योजना ऋणी किसानों सहित सभी किसानों के लिए स्वैच्छिक बनाई गई है।सभी किसान जिन्होंने अधिसूचित फसल के लिए मौसमी कृषि संचालन ऋण अर्थात किसी वित्तीय संस्था (सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, वाणिज्यिक बैंक, निजी बैंक आदि) से ऋण लिया है अर्थात ऋणी हैं और जिन्होंने अंतिम तिथि से 7 दिन पहले योजना से बाहर आने का विकल्प नहीं चुना है, वे अपने वित्तीय संस्थानों द्वारा योजना के तहत नामांकन के पात्र होंगे। फिर बैंक/ सीएससी / मध्यस्थ, भारत सरकार के राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल (एनसीआईपी) पर www.pmfby.gov.in पर अंतिम तिथि के अंदर किसानों को नामांकित करेंगे।गैर ऋणी किसानों को राज्य में प्रचलित भूमि अभिलेखों (अधिकार पत्र (आरओआर),भूमि अधिग्रहण प्रमाण पत्र (एलपीसी) इत्यादि और / या लागू अनुबंध/ समझौते के विवरण / अन्य दस्तावेज (बटाईदार / किरायेदार किसानों के मामले में) जिन्हे राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित / अनुमति दी गयी हो; को आवश्यक दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने होते हैं।
किसी भी अधिसूचित बीमा इकाई में किसी भी अधिसूचित फसल के लिए पीएमएफबीवाई योजना के तहत बीमा कराने के इच्छुक गैर-ऋणी किसान और खेती करने वाले कृषक अंतिम तिथि के भीतर निकटतम बैंक शाखा/ पैक्स / अधिकृत चैनल पार्टनर/ बीमा कंपनी के बीमा मध्यस्थ से संपर्क कर सकते हैं, निर्धारित प्रारूप में आवेदन फॉर्म पूरी तरह से भरकर साथ में भूमि / फसल के बीमा के लिए बीमा योग्य हित के बारे में आवश्यक दस्तावेजी साक्ष्य (जैसे स्वामित्व/ किरायेदारी/ खेती के अधिकार) के साथ बैंक शाखा/ बीमा मध्यस्थ/ सीएससी केंद्रों में अपेक्षित प्रीमियम जमा करें ।कवरेज के इच्छुक किसान को नामित बैंक की शाखा में खाता खोलना/ संचालित करना चाहिए, और विवरण प्रस्ताव फॉर्म में होना चाहिए।

दावों की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए
राज्य अधिसूचित जिला संपर्क व्यक्ति संपर्क का पता संपर्क नंबर
हरियाणा जींद लोकेंद्र सिकरवार उप निदेशक कृषि, रूप नगर, जींद, -126110, हरियाणा 8976726628
हरियाणा सोनीपत रवि प्रताप सिंह एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड प्रथम तल, डीएस बूथ नंबर 175, सेक्टर-14, फेज - 2, सोनीपत - 131001 हरियाणा / १०५, आवास विकास पानी की टंकी औरैया 206122 उत्तर प्रदेश 8770845613
हरियाणा गुरुग्राम अशोक यादव एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड कार्यालय नंबर 208, द्वितीय तल, सेवा कॉर्पोरेट पार्क, एम.जी.रोड, गुरुग्राम 122001, हरियाणा 9350433573
हरियाणा हिसार दिव्येश चंद्र एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, एससीओ नंबर 138, प्रथम तल रेड स्क्वायर मार्केट, हिसार - 125001, हरियाणा 8958682293
हरियाणा करनाल महिमा चंद्र एचडीएफसी ईर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, नारायण प्लाजा, एससीओ 778, 779, प्रथम तल, कुंजपुरा रोड, महावीर दाल के सामने, करनाल, 132001, हरियाणा 8976916089
हरियाणा अंबाला विनय यादव एचडीएफसी ईर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड 5502-05/1, सूर्या टॉवर, प्रथम तल, निकोलसन रोड, अंबाला कैंट- 133001, हरियाणा 8795684777
हरियाणा महेंद्रगढ़ हुकुम शेखावत उप निदेशक कृषि, नारनौल, पटीकरा, नारनौल -123001, हरियाणा 8302171797
दावों की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए

किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए हमारे समर्पित कॉल सेंटर नंबर 1800 266 0700 अथवा ऊपर दिए गए राज्य स्तरीय जिला समन्वयक से संपर्क करें।