Logo

एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड निजी क्षेत्र में भारत की बीमा प्रदाता कंपनी है l हरियाणा सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) को ऋणी एवं अऋणी कृषकों हेतु लागू करने के लिए एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड को ज़िला – हिसार, सोनीपत, गुरूग्राम, करनाल, अम्बाला, जिन्द एवं महेन्द्रगढ़ में अधिकृत किया गया है l प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत समस्त अधिसूचित फसलों को कृषि विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा अनुमोदित किया गया है l

अधिसूचित जिलों में अधिसूचित फसले निम्नानुसार हैः

  • हिसार – कपास, धान, बाजरा, मक्का, मूंग l

  • सोनीपत – कपास, धान, बाजरा, मक्का l

  • गुरूग्राम – कपास, धान, बाजरा, मक्का l

  • करनाल – कपास, धान, बाजरा, मक्का l

  • अम्बाला – कपास, धान, बाजरा, मक्का l

  • जिन्द – कपास, धान, बाजरा, मक्का l

  • महेन्द्रगढ़ – कपास, धान, बाजरा, मक्का, मूंग l

योजना सम्बंधित जानकारी

योजना का उद्देश्य

पीएमएफबीवाई का उद्देश्य अप्रत्याशित घटनाओं से उत्पन्न फसल नुकसान या क्षति से पीड़ित किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना।खेती में उनकी निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए किसानों की आय को स्थिर करना।किसानों को नवीन और आधुनिक कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना।
यह कृषि क्षेत्र के लिए ऋण का प्रवाह सुनिश्चित करता है
I. यह योजना सभी किसानों को राज्य सरकारों द्वारा अधिसूचित उनकी फसलों के लिए बीमा कवरेज प्रदान करती है ।

अधिसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित फसलों को उगाने वाले बंटाईदार और किराएदार किसानों समेत सभी किसान कवरेज के लिए पात्र हैं।

किसानों का अधिसूचित / बीमित फसलों के लिए बीमा हित होना चाहिए।
यह योजना ऋणी किसानों सहित सभी किसानों के लिए स्वैच्छिक बनाई गई है।सभी किसान जिन्होंने अधिसूचित फसल के लिए मौसमी कृषि संचालन ऋण अर्थात किसी वित्तीय संस्था (सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, वाणिज्यिक बैंक, निजी बैंक आदि) से ऋण लिया है अर्थात ऋणी हैं और जिन्होंने अंतिम तिथि से 7 दिन पहले योजना से बाहर आने का विकल्प नहीं चुना है, वे अपने वित्तीय संस्थानों द्वारा योजना के तहत नामांकन के पात्र होंगे। फिर बैंक/ सीएससी / मध्यस्थ, भारत सरकार के राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल (एनसीआईपी) पर www.pmfby.gov.in पर अंतिम तिथि के अंदर किसानों को नामांकित करेंगे।गैर ऋणी किसानों को राज्य में प्रचलित भूमि अभिलेखों (अधिकार पत्र (आरओआर),भूमि अधिग्रहण प्रमाण पत्र (एलपीसी) इत्यादि और / या लागू अनुबंध/ समझौते के विवरण / अन्य दस्तावेज (बटाईदार / किरायेदार किसानों के मामले में) जिन्हे राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित / अनुमति दी गयी हो; को आवश्यक दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने होते हैं।
किसी भी अधिसूचित बीमा इकाई में किसी भी अधिसूचित फसल के लिए पीएमएफबीवाई योजना के तहत बीमा कराने के इच्छुक गैर-ऋणी किसान और खेती करने वाले कृषक अंतिम तिथि के भीतर निकटतम बैंक शाखा/ पैक्स / अधिकृत चैनल पार्टनर/ बीमा कंपनी के बीमा मध्यस्थ से संपर्क कर सकते हैं, निर्धारित प्रारूप में आवेदन फॉर्म पूरी तरह से भरकर साथ में भूमि / फसल के बीमा के लिए बीमा योग्य हित के बारे में आवश्यक दस्तावेजी साक्ष्य (जैसे स्वामित्व/ किरायेदारी/ खेती के अधिकार) के साथ बैंक शाखा/ बीमा मध्यस्थ/ सीएससी केंद्रों में अपेक्षित प्रीमियम जमा करें ।कवरेज के इच्छुक किसान को नामित बैंक की शाखा में खाता खोलना/ संचालित करना चाहिए, और विवरण प्रस्ताव फॉर्म में होना चाहिए।

दावों की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए
राज्य अधिसूचित जिला संपर्क व्यक्ति संपर्क का पता संपर्क नंबर
हरियाणा चंडीगढ़ सचिन कुशवाह एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, एससीओ 124, 125, मध्य मार्ग, सेक्टर 8सी, सेक्टर 8, चंडीगढ़, 160008 8976979217
हरियाणा हिसार सुनील एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, एससीओ नंबर 138, प्रथम तल, रेड स्क्वायर मार्केट, हिसार, हरियाणा - 125001 8053500046
हरियाणा करनाल महिमा चंद्रा एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, प्रथम तल, एससीओ-226, सेक्टर-12, करनाल, हरियाणा 132001 9817329456
हरियाणा जींद लोकेन्द्र सिकरवार एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, डेयरी मार्केट, उधम सिंह चौक, अमेरीडी रोड, जींद, हरियाणा - 126102 8976726628
हरियाणा सोनीपत सचिन कुमार एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, प्रथम तल, डी एस बूथ संख्या 175, सेक्टर - 14, फेज - 2, सोनीपत, हरियाणा, 131001 8097056814
हरियाणा अंबाला ईशान खजूरिया एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, 5502-05/1, सूर्या टावर, पहली मंजिल, निकोलसन रोड, अंबाला कैंट, हरियाणा 133001 8097313480
हरियाणा महेंद्रगढ़ भुवनेश सिंह एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, पहली मंजिल तनेजा कॉम्प्लेक्स नरूला होटल के पास, रेवाड़ी रोड नारनौल, हरियाणा 123001 9610088702
हरियाणा गुरूग्राम अशोक कुमार एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, कार्यालय संख्या 208, द्वितीय तल, सेवा कॉर्पोरेट पार्क, एम.जी. रोड, गुरुग्राम, हरियाणा 122001 9350433573
दावों की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए

किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए हमारे समर्पित कॉल सेंटर नंबर 1800 266 0700 अथवा ऊपर दिए गए राज्य स्तरीय जिला समन्वयक से संपर्क करें।