Logo

एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड निजी क्षेत्र में भारत की बीमा प्रदाता कंपनी है l छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) को ऋणी एवं अऋणी कृषकों हेतु लागू करने के लिए एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड को ज़िला – बालोद, बलौदाबाजार, बलरामपुर, बिलासपुर, दंतेवाडा, दुर्ग, गौरेला-पेंड्रा–मरवाही, मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर, मुंगेली, रायपुर, सरगुजा एवं सुकमा में अधिकृत किया गया है l प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत समस्त अधिसूचित फसलों को कृषि विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुमोदित किया गया है l

अधिसूचित जिलों में अधिसूचित फसले निम्नानुसार हैः

  • बालोद – धान सिंचित, धान असिंचित, मक्का, उड़द, तुअर (अरहर), कोदो l
  • बलौदाबाजार – धान सिंचित, धान असिंचित, मक्का, सोयाबीन, उड़द, तुअर (अरहर), कोदो l
  • बलरामपुर – धान असिंचित, मक्का, मूंगफली , उड़द, तुअर (अरहर), कोदो, कुटुकी, रागी l
  • बिलासपुर – धान सिंचित, धान असिंचित, मक्का l
  • दंतेवाडा – धान असिंचित, मक्का, उड़द, तुअर (अरहर), मूंग, कोदो, कुटुकी, रागी l
  • दुर्ग – धान सिंचित, धान असिंचित, सोयाबीन, मक्का, तुअर (अरहर), कोदो l
  • गौरेला-पेंड्रा–मरवाही - धान सिंचित, धान असिंचित, मक्का, मूंगफली, उड़द, तुअर (अरहर), कोदो, कुटुकी l
  • मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर - धान असिंचित, मक्का, उड़द, तुअर (अरहर), कोदो, कुटुकी l
  • मुंगेली –धान सिंचित, धान असिंचित, सोयाबीन, मक्का, मूंगफली , तुअर (अरहर), कोदो l
  • रायपुर – धान सिंचित, धान असिंचित, मक्का, सोयाबीन l
  • सरगुजा – धान सिंचित, धान असिंचित, मक्का, मूंगफली , उड़द, तुअर (अरहर), कुटुकी l
  • सुकमा – धान सिंचित, धान असिंचित, मक्का, मूंग, उड़द, तुअर (अरहर), कोदो, कुटुकी, रागी l
योजना सम्बंधित जानकारी

योजना का उद्देश्य

पीएमएफबीवाई का उद्देश्य अप्रत्याशित घटनाओं से उत्पन्न फसल नुकसान या क्षति से पीड़ित किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना।खेती में उनकी निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए किसानों की आय को स्थिर करना।किसानों को नवीन और आधुनिक कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना।
यह कृषि क्षेत्र के लिए ऋण का प्रवाह सुनिश्चित करता है
I. यह योजना सभी किसानों को राज्य सरकारों द्वारा अधिसूचित उनकी फसलों के लिए बीमा कवरेज प्रदान करती है ।

अधिसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित फसलों को उगाने वाले बंटाईदार और किराएदार किसानों समेत सभी किसान कवरेज के लिए पात्र हैं।

किसानों का अधिसूचित / बीमित फसलों के लिए बीमा हित होना चाहिए।
यह योजना ऋणी किसानों सहित सभी किसानों के लिए स्वैच्छिक बनाई गई है।सभी किसान जिन्होंने अधिसूचित फसल के लिए मौसमी कृषि संचालन ऋण अर्थात किसी वित्तीय संस्था (सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, वाणिज्यिक बैंक, निजी बैंक आदि) से ऋण लिया है अर्थात ऋणी हैं और जिन्होंने अंतिम तिथि से 7 दिन पहले योजना से बाहर आने का विकल्प नहीं चुना है, वे अपने वित्तीय संस्थानों द्वारा योजना के तहत नामांकन के पात्र होंगे। फिर बैंक/ सीएससी / मध्यस्थ, भारत सरकार के राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल (एनसीआईपी) पर www.pmfby.gov.in पर अंतिम तिथि के अंदर किसानों को नामांकित करेंगे।गैर ऋणी किसानों को राज्य में प्रचलित भूमि अभिलेखों (अधिकार पत्र (आरओआर),भूमि अधिग्रहण प्रमाण पत्र (एलपीसी) इत्यादि और / या लागू अनुबंध/ समझौते के विवरण / अन्य दस्तावेज (बटाईदार / किरायेदार किसानों के मामले में) जिन्हे राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित / अनुमति दी गयी हो; को आवश्यक दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने होते हैं।
किसी भी अधिसूचित बीमा इकाई में किसी भी अधिसूचित फसल के लिए पीएमएफबीवाई योजना के तहत बीमा कराने के इच्छुक गैर-ऋणी किसान और खेती करने वाले कृषक अंतिम तिथि के भीतर निकटतम बैंक शाखा/ पैक्स / अधिकृत चैनल पार्टनर/ बीमा कंपनी के बीमा मध्यस्थ से संपर्क कर सकते हैं, निर्धारित प्रारूप में आवेदन फॉर्म पूरी तरह से भरकर साथ में भूमि / फसल के बीमा के लिए बीमा योग्य हित के बारे में आवश्यक दस्तावेजी साक्ष्य (जैसे स्वामित्व/ किरायेदारी/ खेती के अधिकार) के साथ बैंक शाखा/ बीमा मध्यस्थ/ सीएससी केंद्रों में अपेक्षित प्रीमियम जमा करें ।कवरेज के इच्छुक किसान को नामित बैंक की शाखा में खाता खोलना/ संचालित करना चाहिए, और विवरण प्रस्ताव फॉर्म में होना चाहिए।

राज्य अधिसूचित जिला संपर्क व्यक्ति संपर्क का पता संपर्क नंबर
छत्तीसगढ बालोद श्री विकास कुमार कुशवाहा उप संचालक कृषि कार्यालय, कॉलेज रोड, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, नवीन टाउन हॉल के पास, बालोद, 491226 (छ.ग.) 9136435058
छत्तीसगढ बलौदाबाजार श्री राजेश गुप्ता उप संचालक कृषि कार्यालय, तहसील कॉम्प्लेक्स, कलेक्टोरेट रोड, बलोदाबाजार, 493332 (छ.ग.) 8533067990
छत्तीसगढ बलरामपुर श्री हेमंत राजपुत उप संचालक कृषि कार्यालय, ग्राम - मझौली, कलेक्टोरेट कम्पोजिट बिल्डिंग, द्वितीय तल, बलरामपुर - 497119 (छ.ग.) 9753188260
छत्तीसगढ बिलासपुर श्री अवनिंद्र सिंह उप संचालक कृषि कार्यालय, पुराना कंपोजिट बिल्डिंग, प्रथम तल, बिलासपुर - 495001 (छ.ग.) 7008052042
छत्तीसगढ दंतेवाडा श्री ए. रविशंकर उप संचालक कृषि कार्यालय, डीईआईटी परिसर के पास, मेन रोड दंतेवाडा, 494449 (छ.ग.) 7587875443
छत्तीसगढ दुर्ग श्री दिलीप सेन उप संचालक कृषि कार्यालय, कलेक्टोरेट कैम्पस दुर्ग, 491001 (छ.ग.) 8828002460
छत्तीसगढ गौरेला - पेंड्रा - मरवाही श्री अवधेश प्रताप सिंह उप संचालक कृषि कार्यालय, ज़िला अस्पताल के पास, ज़िला - गौरेला - पेण्ड्रा - मरवाही, 495001 (छ.ग.) 7504120024
छत्तीसगढ मनेंद्रगढ़ - चिरमिरी - भरतपुर श्री दिलीप कुमार राठौर उप संचालक कृषि कार्यालय, पुराना नगर पालिका बिल्डिंग, मेन मार्केट मनेंद्रगढ़, जिला - मनेंद्रगढ़ - चिरमिरी - भरतपुर, 497442 (छ.ग.) 7509816632
छत्तीसगढ मुंगेली श्री अतुल नामदेव उप संचालक कृषि कार्यालय, ज़िला कोर्ट के पास, मुंगेली, 495334 (छ.ग.) 7974896219
छत्तीसगढ रायपुर श्री अजय पाण्डेय उप संचालक कृषि कार्यालय, कलेक्टोरेट परिसर के पीछे, रायपुर, 492001 (छ.ग.) 7208907231
छत्तीसगढ सरगुजा श्री अमरजीत गुप्ता उप संचालक कृषि कार्यालय, कलेक्टोरेट परिसर, सरगुजा, अंबिकापुर, ज़िला - सरगुजा, 497001 (छ.ग.) 8839907186
छत्तीसगढ सुकमा श्री धनीराम राय उप संचालक कृषि कार्यालय, कुम्हारास, सुकमा, 494111 (छ.ग.) 8720010200
दावों की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए

किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए हमारे समर्पित कॉल सेंटर नंबर 14447 अथवा ऊपर दिए गए राज्य स्तरीय जिला समन्वयक से संपर्क करें।