Logo
PMFBY States ( राज्य ) - Kharif (खरीफ) 2022
R-WBCIS States ( राज्य ) - Kharif (खरीफ) 2022

एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी,निजी क्षेत्र में भारत की तीसरी सबसे बड़ी गैर-जीवन बीमा प्रदाता है , उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) को ऋणी और गैर-ऋणी किसानों के लिए लागू करने के लिए जिला ललितपुर , वाराणसी , चंदौली , ग़ाज़ीपुर, जौनपुर , मिर्ज़ापुर, सोनभद्र एवं भदोही में अधिकृत किया गया हैI प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सभी उत्पादों को कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुमोदित किया गया है।

अधिसूचित जिलों में अधिसूचित फसलें निम्ननुसार हैं :

  • ललितपुर – धान, मक्का, उड़द, मूंग, तिल, मुंगफली, सोयाबीन
  • वाराणसी – धान, मक्का, बाजरा, ज्वार, उड़द, अरहर
  • चंदौली – धान, बाजरा, ज्वार, अरहर
  • ग़ाज़ीपुर – धान, मक्का, बाजरा, ज्वार, उड़द, मूंग, मुंगफली, अरहर
  • जौनपुर – धान, मक्का, बाजरा, ज्वार, उड़द, तिल, अरहर
  • मिर्ज़ापुर – धान, मक्का, बाजरा, ज्वार, तिल, मुंगफली, अरहर
  • सोनभद्र – धान, मक्का, ज्वार, उड़द, तिल, अरहर
  • भदोही – धान, बाजरा, अरहर
योजना सम्बंधित जानकारी

योजना का उद्देश्य

पीएमएफबीवाई का उद्देश्य अप्रत्याशित घटनाओं से उत्पन्न फसल नुकसान या क्षति से पीड़ित किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना।खेती में उनकी निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए किसानों की आय को स्थिर करना।किसानों को नवीन और आधुनिक कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना।
यह कृषि क्षेत्र के लिए ऋण का प्रवाह सुनिश्चित करता है
I. यह योजना सभी किसानों को राज्य सरकारों द्वारा अधिसूचित उनकी फसलों के लिए बीमा कवरेज प्रदान करती है ।

अधिसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित फसलों को उगाने वाले बंटाईदार और किराएदार किसानों समेत सभी किसान कवरेज के लिए पात्र हैं।

किसानों का अधिसूचित / बीमित फसलों के लिए बीमा हित होना चाहिए।
यह योजना ऋणी किसानों सहित सभी किसानों के लिए स्वैच्छिक बनाई गई है।सभी किसान जिन्होंने अधिसूचित फसल के लिए मौसमी कृषि संचालन ऋण अर्थात किसी वित्तीय संस्था (सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, वाणिज्यिक बैंक, निजी बैंक आदि) से ऋण लिया है अर्थात ऋणी हैं और जिन्होंने अंतिम तिथि से 7 दिन पहले योजना से बाहर आने का विकल्प नहीं चुना है, वे अपने वित्तीय संस्थानों द्वारा योजना के तहत नामांकन के पात्र होंगे। फिर बैंक/ सीएससी / मध्यस्थ, भारत सरकार के राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल (एनसीआईपी) पर www.pmfby.gov.in पर अंतिम तिथि के अंदर किसानों को नामांकित करेंगे।गैर ऋणी किसानों को राज्य में प्रचलित भूमि अभिलेखों (अधिकार पत्र (आरओआर),भूमि अधिग्रहण प्रमाण पत्र (एलपीसी) इत्यादि और / या लागू अनुबंध/ समझौते के विवरण / अन्य दस्तावेज (बटाईदार / किरायेदार किसानों के मामले में) जिन्हे राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित / अनुमति दी गयी हो; को आवश्यक दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने होते हैं।
किसी भी अधिसूचित बीमा इकाई में किसी भी अधिसूचित फसल के लिए पीएमएफबीवाई योजना के तहत बीमा कराने के इच्छुक गैर-ऋणी किसान और खेती करने वाले कृषक अंतिम तिथि के भीतर निकटतम बैंक शाखा/ पैक्स / अधिकृत चैनल पार्टनर/ बीमा कंपनी के बीमा मध्यस्थ से संपर्क कर सकते हैं, निर्धारित प्रारूप में आवेदन फॉर्म पूरी तरह से भरकर साथ में भूमि / फसल के बीमा के लिए बीमा योग्य हित के बारे में आवश्यक दस्तावेजी साक्ष्य (जैसे स्वामित्व/ किरायेदारी/ खेती के अधिकार) के साथ बैंक शाखा/ बीमा मध्यस्थ/ सीएससी केंद्रों में अपेक्षित प्रीमियम जमा करें ।कवरेज के इच्छुक किसान को नामित बैंक की शाखा में खाता खोलना/ संचालित करना चाहिए, और विवरण प्रस्ताव फॉर्म में होना चाहिए।

दावों की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए
राज्य अधिसूचित जिला संपर्क व्यक्ति संपर्क का पता संपर्क नंबर
उत्तर प्रदेश भदोही आशीष पाण्ड़ेय एच0 डी0 एफ0 सी0 एर्गो जी0 आई0 सी0 लिमिटेड बीरा मार्ट, शॉप न0 38 राजपुरा भदोही-221401 9838883555
उत्तर प्रदेश चंदौली शरद मंडवाल एच0 डी0 एफ0 सी0 एर्गो जी0 आई0 सी0 लिमिटेड वार्ड नं0 11, संजय नगर पंचायत, चंदौली 232104 9770652399
उत्तर प्रदेश गाजीपुर सुनील श्रीवास्तव एच0 डी0 एफ0 सी0 एर्गो जी0 आई0 सी0 लिमिटेड ऑफिस नं0 ग्राउण्ड़ फलोर 42 शास्त्री नगर चौक नियर डी0एम0 आफिस गाजीपुर 7304954580
उत्तर प्रदेश जौनपुर विनय यादव एच0 डी0 एफ0 सी0 एर्गो जी0 आई0 सी0 लिमिटेड ऑफिस नं0 शाप-285 फर्स्ट फलोर वाजिदपुर तिराहा, आजमगढ़ रोड, काशी गोमती समयुत ग्रामीण बैंक जौनपुर 222002 7697005500
उत्तर प्रदेश ललितपुर अंकुश राठौर एच0 डी0 एफ0 सी0 एर्गो जी0 आई0 सी0 लिमिटेड ऑफिस नं0 प्रथम तल वार्ड नं0 15 गुडलक टॉवर, इलाइट चौराहा झॉसी रोड, ललितपुर 8976820462
उत्तर प्रदेश ललितपुर विनय गुप्ता एच0 डी0 एफ0 सी0 एर्गो जी0 आई0 सी0 लिमिटेड ऑफिस नं0 प्रथम तल वार्ड नं0 15 गुडलक टॉवर, इलाइट चौराहा झॉसी रोड, ललितपुर 8976820462
उत्तर प्रदेश ललितपुर महिमा चन्द्रा एच0 डी0 एफ0 सी0 एर्गो जी0 आई0 सी0 लिमिटेड ऑफिस नं0 प्रथम तल वार्ड नं0 15 गुडलक टॉवर, इलाइट चौराहा झॉसी रोड, ललितपुर 8980034696
उत्तर प्रदेश ललितपुर सुनील सिहारे एच0 डी0 एफ0 सी0 एर्गो जी0 आई0 सी0 लिमिटेड ऑफिस नं0 प्रथम तल वार्ड नं0 15 गुडलक टॉवर, इलाइट चौराहा झॉसी रोड, ललितपुर 9926202828
उत्तर प्रदेश मिर्ज़ापुर विनय यादव एच0 डी0 एफ0 सी0 एर्गो जी0 आई0 सी0 लिमिटेड ऑफिस नं0 575 ज्ञ भरौना चुनार रोड, हीरो हाण्डा शोरूम के पास, बिंदना कॉलेज, मिर्जापुर 8795684777
उत्तर प्रदेश सोनभद्र मयंक शर्मा एच0 डी0 एफ0 सी0 एर्गो जी0 आई0 सी0 लिमिटेड ऑफिस नं0 निर्मल काम्पलेक्स, चुरूक मोड़, एच0 पी0 पेट्रोल पम्प के सामने, शक्ति नगर वाराणसी हाईवे, रोबर्टसगंज सोनभद्र 8604472125
उत्तर प्रदेश वाराणसी कमल तिवारी एच0 डी0 एफ0 सी0 एर्गो जी0 आई0 सी0 लिमिटेड ऑफिस नं0 डी0-58/2, चौथी मंजिल, कुबेर ए0सी मार्केट काम्पलेक्स, रथयात्रा क्रासिंग, वाराणसी उ0प्र0 8765360946
दावों की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए

किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए हमारे समर्पित कॉल सेंटर नंबर 1800 266 0700 अथवा ऊपर दिए गए राज्य स्तरीय जिला समन्वयक से संपर्क करें।