Logo
PMFBY States ( राज्य ) - Rabi (रबी) 2025-26

एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड निजी क्षेत्र में भारत की बीमा प्रदाता कंपनी है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) को ऋणी एवं अऋणी कृषकों हेतु लागू करने के लिए एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड को ज़िला – बालोद, बलौदाबाजार, बलरामपुर, बिलासपुर, दंतेवाडा, दुर्ग, गौरेला पेंड्रा–मरवाही, मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर, मुंगेली, रायपुर, सरगुजा एवं सुकमा में अधिकृत किया गया है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत समस्त अधिसूचित फसलों को कृषि विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुमोदित किया गया है।
रबी वर्ष 2025 26 हेतु अधिसूचित जिलों में अधिसूचित फसलें निम्नानुसार हैं —

  • बालोद: चना, गेहूँ सिंचित, गेहूँ असिंचित, राई सरसो, अलसी
  • बलौदाबाजार: चना, गेहूँ सिंचित, गेहूँ असिंचित, राई सरसो
  • बलरामपुर: चना, गेहूँ सिंचित, गेहूँ असिंचित, राई सरसो, अलसी
  • बिलासपुर: चना, गेहूँ सिंचित, गेहूँ असिंचित, राई सरसो
  • दुर्ग: चना, गेहूँ सिंचित, गेहूँ असिंचित, राई सरसो
  • गौरेला पेंड्रा–मरवाही: चना, गेहूँ सिंचित, राई सरसो, अलसी
  • मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर: गेहूँ सिंचित, राई सरसो, अलसी
  • मुंगेली: चना, गेहूँ सिंचित, गेहूँ असिंचित
  • रायपुर: चना, गेहूँ सिंचित, गेहूँ असिंचित, राई सरसो
  • सरगुजा: चना, गेहूँ सिंचित, गेहूँ असिंचित, राई सरसो, अलसी
योजना सम्बंधित जानकारी

योजना का उद्देश्य

पीएमएफबीवाई का उद्देश्य अप्रत्याशित घटनाओं से उत्पन्न फसल नुकसान या क्षति से पीड़ित किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना।खेती में उनकी निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए किसानों की आय को स्थिर करना।किसानों को नवीन और आधुनिक कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना।
यह कृषि क्षेत्र के लिए ऋण का प्रवाह सुनिश्चित करता है
I. यह योजना सभी किसानों को राज्य सरकारों द्वारा अधिसूचित उनकी फसलों के लिए बीमा कवरेज प्रदान करती है ।

अधिसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित फसलों को उगाने वाले बंटाईदार और किराएदार किसानों समेत सभी किसान कवरेज के लिए पात्र हैं।

किसानों का अधिसूचित / बीमित फसलों के लिए बीमा हित होना चाहिए।
यह योजना ऋणी किसानों सहित सभी किसानों के लिए स्वैच्छिक बनाई गई है।सभी किसान जिन्होंने अधिसूचित फसल के लिए मौसमी कृषि संचालन ऋण अर्थात किसी वित्तीय संस्था (सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, वाणिज्यिक बैंक, निजी बैंक आदि) से ऋण लिया है अर्थात ऋणी हैं और जिन्होंने अंतिम तिथि से 7 दिन पहले योजना से बाहर आने का विकल्प नहीं चुना है, वे अपने वित्तीय संस्थानों द्वारा योजना के तहत नामांकन के पात्र होंगे। फिर बैंक/ सीएससी / मध्यस्थ, भारत सरकार के राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल (एनसीआईपी) पर www.pmfby.gov.in पर अंतिम तिथि के अंदर किसानों को नामांकित करेंगे।गैर ऋणी किसानों को राज्य में प्रचलित भूमि अभिलेखों (अधिकार पत्र (आरओआर),भूमि अधिग्रहण प्रमाण पत्र (एलपीसी) इत्यादि और / या लागू अनुबंध/ समझौते के विवरण / अन्य दस्तावेज (बटाईदार / किरायेदार किसानों के मामले में) जिन्हे राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित / अनुमति दी गयी हो; को आवश्यक दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने होते हैं।
किसी भी अधिसूचित बीमा इकाई में किसी भी अधिसूचित फसल के लिए पीएमएफबीवाई योजना के तहत बीमा कराने के इच्छुक गैर-ऋणी किसान और खेती करने वाले कृषक अंतिम तिथि के भीतर निकटतम बैंक शाखा/ पैक्स / अधिकृत चैनल पार्टनर/ बीमा कंपनी के बीमा मध्यस्थ से संपर्क कर सकते हैं, निर्धारित प्रारूप में आवेदन फॉर्म पूरी तरह से भरकर साथ में भूमि / फसल के बीमा के लिए बीमा योग्य हित के बारे में आवश्यक दस्तावेजी साक्ष्य (जैसे स्वामित्व/ किरायेदारी/ खेती के अधिकार) के साथ बैंक शाखा/ बीमा मध्यस्थ/ सीएससी केंद्रों में अपेक्षित प्रीमियम जमा करें ।कवरेज के इच्छुक किसान को नामित बैंक की शाखा में खाता खोलना/ संचालित करना चाहिए, और विवरण प्रस्ताव फॉर्म में होना चाहिए।

दावों की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए

राज्य जिला का नाम समन्वयक का नाम मोबाइल नं. कार्यालय का पता
छत्तीसगढ़ बालोद श्री विकास कुमार कुशवाहा 9136435058 उप संचालक कृषि कार्यालय, कॉलेज रोड, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, नवीन टाउन हॉल के पास, बालोद – 491226 (छ.ग.)
छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार श्री राजेश गुप्ता 8533067990 उप संचालक कृषि कार्यालय, तहसील कम्पलेक्स कलेक्ट्रेट रोड, बलौदाबाजार – 493332 (छ.ग.)
छत्तीसगढ़ बिलासपुर श्री अवनिन्द्र सिंह 7008052042 उप संचालक कृषि कार्यालय, पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग, प्रथम तल, बिलासपुर – 495001 (छ.ग.)
छत्तीसगढ़ बलरामपुर श्री हेमंत राजपूत 9753188260 उप संचालक कृषि कार्यालय, ग्राम – मझौली, कलेक्ट्रेट कम्पोजिट बिल्डिंग, द्वितीय तल, बलरामपुर – 497119 (छ.ग.)
छत्तीसगढ़ दुर्ग श्री दिलीप सेन 8828002460 उप संचालक कृषि कार्यालय, कलेक्ट्रेट कैम्पस, दुर्ग – 491001 (छ.ग.)
छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा श्री ए. रविशंकर 7587875443 उप संचालक कृषि कार्यालय, डीआईटी परिसर के पास, मेन रोड, दंतेवाड़ा – 494449 (छ.ग.)
छत्तीसगढ़ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही श्री अवदेश 9752643143 उप संचालक कृषि कार्यालय, जिला अस्पताल के पास, जिला – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – 495001 (छ.ग.)
छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर श्री दिलीप कुमार राठौर 7509816632 उप संचालक कृषि कार्यालय, पुराना नगर पालिका बिल्डिंग, मेन मार्केट, मनेंद्रगढ़ – 497442 (छ.ग.)
छत्तीसगढ़ मुंगेली श्री अतुल नामदेव 7974896219 उप संचालक कृषि कार्यालय, जिला कोर्ट के पास, मुंगेली – 495334 (छ.ग.)
छत्तीसगढ़ रायपुर श्री अजय पाण्डेय 7208907231 उप संचालक कृषि कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे, रायपुर – 492001 (छ.ग.)
छत्तीसगढ़ सरगुजा श्री मोहित त्रिवेदी 9889873546 उप संचालक कृषि कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, सरगुजा, अंबिकापुर – 497001 (छ.ग.)
छत्तीसगढ़ सुकमा श्री धनीराम राय 8720010200 उप संचालक कृषि कार्यालय, कुम्हारस, सुकमा – 494111 (छ.ग.)
दावों की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए

किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए हमारे समर्पित कॉल सेंटर नंबर 1800 266 0700 अथवा ऊपर दिए गए राज्य स्तरीय जिला समन्वयक से संपर्क करें।